पीएम मोदी ने कनाडाई पीएम ट्रूडो को दिया संदेश, आतंकवाद भारत के साथ कनाडा के लिए भी खतरा

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुलाकात की और दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस मुलाकात से पहले राष्‍ट्रपति भवन में पीएम मोदी ने ट्रूडो और उनकी पूरी फैमिली का स्‍वागत किया। दोनों नेताओं के बीच एक घंंटे की द्विपक्षीय मुलाकात हैदराबाद हाउस में हुई।

नई दिल्‍ली। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुलाकात की और दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस मुलाकात से पहले राष्‍ट्रपति भवन में पीएम मोदी ने ट्रूडो और उनकी पूरी फैमिली का स्‍वागत किया। सुबह 11:30 बजे दोनों नेताओं की द्विपक्षीय मुलाकात हैदराबाद हाउस में हुई। मुलाकात के बाद दोनों नेताओं की ओर से एक ज्‍वॉइन्‍ट स्‍टेटमेंट जारी किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात के बाद कहा कि उन्‍होंने पीएम ट्रूडो के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की है जिसमें रक्षा सहयोग के अलावा इस पर भी बात की गई है कि आतंकवाद और चरमपंथ, दोनों देशों के लिए खतरा हैं। उन्‍होंने कहा कि उन्‍होंने यह बात ट्रूडो से कही है कि हमें ऐसे तत्‍वों से लड़ने के लिए साथ आना होगा।

ट्रूडो को पीएम मोदी की दो टूक
पीएम मोदी ने ट्रूडो के साथ मीटिंग के बाद साफ-साफ कहा कि भारत की संप्रुभता और अखंडता को चुनौती देने वालों को बिल्‍कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पीएम मोदी ने जानकारी दी कि कई मु्द्दों पर कनाडा के साथ सहमति बनी है। दोनों देशों को मिलकर रक्षा सहयोग को सुदृढ़ करना है। आतंकवाद पीएम ने कहा कि आतंकवाद और उग्रवाद भारत और कनाडा जैसे लोकतांत्रिक बहुलतावादी समाजों के लिए खतरा रहा है। इन ताकतों का मुकाबला करने के लिए हमारा साथ आना जरूरी है। आतंकवाद और उग्रवाद बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। इस संदेश के साथ ही पीएम मोदी ने अप्रत्‍यक्ष तौर पर कनाडा को साफ कर दिया कि भारत खालिस्‍तान को मिल रहे समर्थन को बिल्‍कुल भी सहन नहीं करेगा। भारत और कनाडा के बीच छह समझौते हुए हैं। पीएम मोदी ने ट्रूडो के दौरे पर कहा, 'आपका दौरा प्रतीक्षित था। मुझे आपके आने से खुशी है।' पीएम मोदी ने आगे जानकारी दी कि कनाडा में एक लाख 20 हजार से अधिक भारतीय छात्र उच्च शिक्षा ले रहे हैं। हमारे बीच दोनों देशों के प्रफेशनल्स की आवाजाही आसान बनाने के लिए एमओयू ऑफ हायर एजुकेशन पर साइन हुए हैं।

स्‍वागत के लिए ट्रूडो ने कहा थैंक्‍स
पीएम मोदी ने कनाडा को यूरेनियम का बड़ा सप्लायर्स बताया। उन्‍होंने कहा कि दोनों देशों के बीच ऊर्जा सहयोग पर भी सहमति बनी है। हम शांति स्थापना में सहयोग देने को सहमत हुए हैं। कनाडा से भारतीय समुदाय की उपलब्धियां पर हमें गर्व है, मुझे खुशी है कि पीएम उनमें से हमारे साथियों को अरने साथ लाएंगे। भारत की प्रगति औऱ विकास पर उनकी भागीदारी चाहते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि कनाडा के साथ अपनी रणनीतिक भागीदारी को आगे बढ़ाने को भारत बहुत अधिक महत्व देता है। हमारे संबंध लोकतंत्र, बाहुल्यवाद, कानून की सर्वोच्चता और आपसी संपर्क पर आधारित है। कनाडा के पीएम ट्रूडो ने भारत में बेहतरीन स्वागत के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, 'बहुत से मूल्य दोनों देशों (कनाडा और भारत) की दोस्ती को बढ़ावा देते हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+