Train derail: कोटा जंक्शन के पास बड़ा रेल हादसा टला, पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतरी, ट्रैक पर आवगमन ठप

Jodhpur-Bhopal passenger train derails: कोटा जंक्शन के पार देर रात जोधपुर-भोपाल पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना है। रेलवे की ओर दी गई जानकारी में कहा गया कि स्थल पर राहत बचाव कार्य जारी है। ट्रैक बहाल होने तक ट्रेनों को कोटा जंक्शन के दूसरे प्लेटफॉर्म संख्या से गुजरने के लिए डायवर्ट किया जा रहा है।

Jodhpur-Bhopal passenger train derailed

कोटा जंक्शन के बाद शुक्रवार रात हुए रेल हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर शुक्रवार देर रात एक पैसेंजर ट्रेन के दो डब्बे पटरी से उतर गए। स्टेशन के पास ट्रेन डिरेल होते ही यात्रियों के में हड़कंप मच गया। हालांकि रेलवे प्रशासन ने त्वरित एक्शन लेते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित ट्रेन से बाहर निकाल लिया।

Recommended Video

    Train derail: कोटा जंक्शन के पास बड़ा रेल हादसा टला, पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतरी, ट्रैक पर आवगमन ठप

    दरअसल, कोटा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर- भोपाल पैसेंजर ट्रेन डिरेल हो गई। ये गाड़ी प्लेटफॉर्म संख्या- 4 पर आई थी। लेकिन ट्रेन रूकने से पहले ही डिरेल हो गई। इस दौरान कोच में बैठे यात्रियों को तेज धक्का लगा, जिससे हड़कंप मच गया।

    घटना के बाद रलवे के बचाव दल ने यात्रियों को ट्रेन से बाहर निकालने में मदद की। यात्रियों को सुरक्षित प्लेटफार्म पर पहुंचाने के बाद रेलवे ने ट्रेन को पटरी पर चढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जंक्शन पर प्लेफॉर्म संख्या चार पर आने वाली ट्रेनों को दूसरे प्लेटफार्म के लिए डायवर्ट किया जा रहा है। रेलवे के मुताबिक जल्द ही रेलवे ट्रैक बहाल कर लिया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+