कोरोना का असर, अगस्त में भारत की बेरोजगारी दर बढ़ी, 10 लाख नौकरियां छूटीं

कोविड -19 महामारी के चलते कामगारों की गतिविधियों पर असर पड़ने के कारण पिछले महीने भारत में बेरोजगारी की दर बढ़ी है।

नई दिल्ली, 1 सितम्बर। कोविड -19 महामारी के चलते कामगारों की गतिविधियों पर असर पड़ने के कारण पिछले महीने भारत में बेरोजगारी की दर बढ़ी है। अगस्त में बेरोजगारी की दर बढ़कर 8.32 प्रतिशत हो गई जो जुलाई में चार महीने के निचले स्तर 6.95 प्रतिशत पर थी। एक प्राइवेट रिसर्च फर्म सेंटर फॉर मॉनीटरिंग इंडियन इकोनॉमी ने अपने अध्ययन में ये जानकारी दी है।

Lockdown

अध्ययन में आईएचएस मार्केट द्वारा फैक्ट्री मैनेजरों के एक अलग सर्वेक्षण का जिक्र है जिसमें कंपनीयिों ने महीने के दौरान बिक्री में कमजोर वृद्धि के बीच काम पर रखने के प्रयासों को रोकने की ओर इशारा किया था। कोरोना महामारी के चलते बिजनेस कमजोर हुआ जिसका सबसे ज्यादा असर मानव श्रम की कटौती पर पड़ा।

ग्रोथ में हिचकिचाहट
सीएमआईई के प्रबंध निदेशक महेश व्यास के मुताबिक ग्रोथ में हिचकिचाहट बनी हुई है और यही कारण है कि हम रोजगार की संख्या में यह सुस्ती देख रहे हैं। हम अभी भी रोजगार में तेज गिरावट से उबर रहे हैं।

सीएमआईई के आंकड़ों के अनुसार पिछले महीने लगभग दस लाख लोगों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। सर्वेक्षण में यह जानकारी सामने आई है। हालांकि अप्रैल की तुलना में इस बार कम नौकरियां गई हैं। अप्रैल में जब दूसरी लहर ने पूरे देश में कहर बरपाया था तब देश में 70 लाख से ज्यादा लोगों की नौकरियां चली गई थीं। आंकड़ों के मुताबिक भारत में हर साल रोजगार के क्षेत्र में 10 लाख लोगों को जोड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+