Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

JNU Violence: उद्धव ठाकरे के '26/11' वाले बयान पर क्या बोले रामदास आठवले

नई दिल्ली। 5 जनवरी को नकाबपोश बदमाशों ने जेएनयू परिसर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया था। उन्होंने कई छात्रों की बुरी तरह पिटाई की थी। इस हमले में छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष और कई शिक्षक भी घायल हो गए थे। लेफ्ट विंग के छात्रों ने एबीवीपी पर हमला करने का आरोप लगाया था जबकि एबीवीपी का कहना था कि लेफ्ट के लोगों ने मारपीट की थी। वहीं, जेएनयू में हिंसा की इस घटना पर राजनीतिक दलों की तरफ से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने भी जेएनयू मामले पर बयान दिया है।

हिंसा में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाए- केंद्रीय मंत्री

हिंसा में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाए- केंद्रीय मंत्री

रामदास आठवले ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हिंसा करने वालों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जेएनयू को लेफ्ट और राइट की लड़ाई का अड्डा नहीं बनाना चाहिए। आठवले ने जेएनयू में हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि पुलिस को इसकी जांच करनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस कैंपस में आए दिन गुंडागर्दी हो रही है। ये बहुत बड़ा संस्थान है और यहां लेफ्ट के छात्र बड़ी संख्या में हैं।

एक बार कैंपस में प्रो-पाकिस्तान नारे लगे थे- आठवले

एक बार कैंपस में प्रो-पाकिस्तान नारे लगे थे- आठवले

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लेफ्ट के समर्थन से यहां आए दिन प्रदर्शन होते रहते हैं। एक बार कैंपस में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे थे, जब अफजल गुरु को फांसी पर लटकाया गया था, तब कैंपस में रैली का आयोजन किया गया था। उन्होंने सीएम उद्धव ठाकरे द्वारा 26/11 हमले से तुलना किए जाने को गलत करार दिया और कहा कि वो हमला पाकिस्तान के आतंकियों ने किया था। उस आतंकी हमले से इसकी तुलना करना ठीक नहीं है। वे कहते हैं कि फीस वृद्धि का फैसला सही नहीं था। केंद्र सरकार का इससे कोई लेना नहीं है क्योंकि जेएनयू एडमिनिस्ट्रेशन एक स्वतंत्र इकाई है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्हें लगता है कि फीस वृद्धि का फैसला गलत था।

नित्यानंद राय ने दी थी एबीवीपी को क्लीन चिट

नित्यानंद राय ने दी थी एबीवीपी को क्लीन चिट

इसके पहले, जेएनयू हिंसा को लेकर गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और विजय गोयल ने दिल्ली में शांति मार्च किया था। इस मार्च के दौरान गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का बयान आया और उन्‍होंने हमले में एबीवीपी को क्‍लीन चिट दी थी। नित्‍यानंद के ये बयान तब आया जब दिल्‍ली पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों को भ्रम में डाल रही है। नित्यानंद राय ने कहा कि बीजेपी कानून और शांति में विश्वास रखती है। विकास में विश्वास रखती है। ओछी राजनीति करना बीजेपी का नहीं कांग्रेस का काम है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+