JNU लौटे देशद्रोह के आरोपी छात्र, कहा आई एम नोट टेररिस्ट
नयी दिल्ली। जेएनयू कांड के आरोपी छात्र उमर खालिद समेत बाकी के 5 आरोपी कैंपस लौट गया है। कल रात इस बात की सूचना मिली कि खालिद अपने दोस्तों अनिर्बान भट्टाचार्य, रामा नागा, आशुतोष कुमार और अनंत प्रकाश के साथ कैंपस लौट गया, लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई। कैंपल पहुंचे खालिद ने भाषण दिया और कहा कि वो आतंकवादी नहीं है। जेएनयू प्रकरण के चलते दो टुकड़ों में बंटा राष्ट्र

खालिद ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया बल्कि 'डॉक्टर्ड वीडियो' का इस्तेमाल कर उन्हें फंसाया गया। खालिद ने कहा कि उसके पास पासपोर्ट नहीं है तो वो पाकिस्तान कैसे चला गया। उसने सरकार और पुलिस के खिलाफ जेएनयू छात्रों को संबोधित किया और कहा कि वो लोग आत्मसमर्पण नहीं करेंगे।
इससे पहले जेएनयू में कब-कब हुईं देश-विरोधी गतिविधियां
आपको बता दें कि पुलिस की पीसीआर वैन घंटों तक जेएनयू कैंपस गेट पर खड़ी रही, लेकिन वो अंदर घुस नहीं पाई। कैंपस के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अंदर आने से रोका और कहा कि पहले आप अनुमति लेकर आएं। ऐसे में अब पुलिस चाह रही है कि जेएनयू के वीसी आरोपी छात्रों को उनके हवाले करें। माना जा रहा है आरोपी पांचों छात्र वाइस चांसलर से मिलने की कोशिश कर रहे हैं और इस मुलाकात के बाद ही अगला कदम उठाएंगे। आपको बता दें कि कैंपस में आरोपियों के वकील भी मौजूद हैं।












Click it and Unblock the Notifications