#JNU ROW: कैलाश विजयवर्गीय ने शशि थरूर को बताया महिलाओं का शौकीन
इंदौर। अपने विवादित बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रहने वाले भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने एक बार फिर से कुछ ऐसा बोला है जिस पर बड़ा विवाद संभव है।
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इस बार निशाना साधा है कांग्रेस नेता शशि थरूर पर, जिन्होंने जेएनयू के छात्र संघ नेता कन्हैया कुमार की तुलना भगत सिंह से की है।
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि शशि थरूर के बारे में क्या कहा जाये वो तो महिलाओं के शौकीन हैं, वो मानसिक रूप से दिवालियापन के शिकार हैं इस कारण वो इस तरह के बयान दे रहे हैं। उनको और कांग्रेस पार्टी को इस बात के लिए माफी मांगनी चाहिए क्योंकि उन्होंने भगत सिंह का अपमान किया है।
मालूम हो कि कन्हैया कुमार को सपोर्ट वाले भाजपा नेता शत्रुध्न सिन्हा के लिए भी कैलाश विजयवर्गीय ने काफी आक्रोश भरे शब्द कहे थे और उनकी तुलना कुत्ते से कर दी थी।













Click it and Unblock the Notifications