देशद्रोही के बाद अब कैलाश विजयवर्गीय ने शाहरूख को नालायक कहा
नई दिल्ली। एक बार फिर से बीजेपी ने कैलाश विजयवर्गीय ने विवादित ट्वीट किया। हालांकि इस बार उन्होंने शाहरूख खान का नाम नहीं लिया लेकिन ट्वीट पढ़ने के बाद हर कोई समझ सकता है कि यह ट्वीट उन्होंने शाहरूख को लेकर ही किया है।
विवादित नेता ने ट्वीटर पर लिखा है कि देशभक्तों की एकता ने नालायकों की अक्ल ठिकाने लगा दी है और अपने किए पर उन्हें अब पश्चाताप हो रहा है।
मालूम हो कि एक न्यूज चैनल पर अपनी फिल्म 'दिलवाले' का प्रमोशन करने पहुंचे शाहरूख खान ने बुधवार रात अपने असहिष्णुता वाले बयान पर माफी मांग ली है। जिसके बाद कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट किया।
यह वही कैलाश विजयवर्गीय हैं जिन्होंने असहिष्णुता वाले बयान के लिए शाहरूख खान को देशद्रोही कहकर ट्वीट किया था जिस पर काफी बवाल मच गया था। हालांकि पार्टी के दवाब के चलते उन्होंने बाद में अपने विवादित ट्वीट को हटा दिया था।













Click it and Unblock the Notifications