# JNU ROW: गरीब का बच्चा है कन्हैया इसलिए गंदी राजनीति का शिकार
नई दिल्ली। पूरे देश में इस समय के राष्ट्रीय मुद्दे बने जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को लेकर जहां हर ओर जमकर बयानबाजी और राजनीति हो रही हैं वहीं दूसरी ओर उसका पूरा परिवार इस समय उसके साथ खड़ा है और जमकर सरकार को कोस रहा है।
कन्हैया के पिता जयशंकर सिंह ने बीबीसी से कहा कि मेरा बेटा राजनीतिकरण का शिकार हो गया है क्योंकि जेएनयू में एबीवीपी हारी इस कारण उसे राजद्रोही बना दिया गया तो वहीं कन्हैया की मां मीना सिंह ने कहा कि मैं अपने बेटे का जानती हूं, वो कभी गलत हो ही नहीं सकता लेकिन वो गरीब का बेटा है इस कारण षड्यंत्र का शिकार हो गया है।
'गरीब का बच्चा है कन्हैया इसलिए गंदी राजनीति का शिकार'
आपको बता दें कि कन्हैया के माता-पिता बिहार के बेगूसराय जिले के बरौनी प्रखंड के बीहट में रहते हैं। कन्हैया के पिता जयशंकर सिंह फिलहाल लकवा ग्रस्त हैं और मां मीना सिंह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। मां-पिता के अलावा कन्हैया की एक बहन भी हैं।
मेरा बेटा राष्ट्रवादी लेकिन हिंदूवादी राजनीति का समर्थक नहीं
अपने बेटे की गिरफ्तारी से दुखी मां-बाप ने यहां तक कह दिया है कि उनका बेटा राष्ट्रवादी है, लेकिन वह आरएसएस-भाजपा की हिंदूवादी राजनीति का समर्थक नहीं है। हमें उसकी विचारधारा पर गर्व है। इसमें कुछ गलत नहीं है।
कन्हैया कुमार की पुलिस रिमांड दो दिन के लिए बढ़ी
गौरतलब है कि जेएनयू कैंपस में जेएनयूएसयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार को राजद्रोह का आरोप लगा है क्योंकि पुलिस के मुताबिक उन्होंने संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को फांसी पर चढ़ाए जाने की बरसी पर जेएनयू कैंपस एक कार्यक्रम आयोजित किया जहां देश विरोधी नारेबाजी की गई। सोमवार को पटियाला हाउस कोर्ट ने कन्हैया कुमार की पुलिस रिमांड दो दिन के लिए बढ़ा दी।













Click it and Unblock the Notifications