जेएनयू से लापता छात्र नजीब अहमद का पता लगने का महिला ने किया दावा, लिखा लेटर
एमएससी स्टूडेंट नजीब अहमद 14 नवंबर को जेएनयू के माही मांडवी हॉस्टल से लापता हो गया था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी से रहस्मयी ढंग से लापता छात्र नजीब अहमद को अलीगढ़ में देखा गया है। यह दावा अलीगढ़ की एक महिला ने पत्र लिखकर किया है।

एमएससी स्टूडेंट नजीब अहमद 14 नवंबर को जेएनयू के माही मांडवी हॉस्टल से लापता हो गया था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
महिला का पत्र पहले हॉस्टल प्रेसिडेंट अजीम को मिला और फिर उसने नजीब अहमद की मां फातिमा नफीस को सौंप दिया। फातिमा ने इसे क्राइम ब्रांच को दे दिया है।
इस लेटर में महिला ने लिखा है कि उसने नजीब को अलीगढ़ के बाजार में देखा। वह मदद के लिए गुहार कर रहा था और कह रहा था कि उसे कैद किया गया है। महिला के मुताबिक, वह नजीब की मदद कर पाती कि इससे पहले ही वह कहीं गुम हो गया।
उसने लेटर में अपना पता भी लिखा है जहां कि उससे कोई भी संपर्क कर सकता है।
जब क्राइम ब्रांच के अफसर लेटर में दिए गए पते पर पहुंचे तो कोई भी नहीं मिला। इस लेटर में ऐसी किसी जगह का भी जिक्र नहीं है जिससे कि साफ हो सके कि नजीब को कहां कैद कर रखा गया है।
जिस कोरियर एजेंसी ने यह लेटर डिलीवर किया, पुलिस उससे भी पूछेगी कि इसे कहां से उठाया गया और किसने भेजा। इस लेटर में हैंडराइटिंग पहचानने के लिए इसे फोरेंसिक जांच के लिए भी भेजा जा सकता है।
इस बीच जामिया मिल्लिया यूनिवर्सिटी ने उस दिन का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दिया है जब नजीब जेएनयू छोड़ने के बाद वहां पहुंचा था।












Click it and Unblock the Notifications