#JNU row: पटियाला हाउस कोर्ट के बाहर वकीलों का फिर हुड़दंग, फर्स्टपोस्ट के पत्रकार से मारपीट
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। जेएनयू मामले में कन्हैया कुमार की पेशी को लेकर किए गये सुरक्षा के सभी इंतजाम धरे के धरे रह गए। पटियाला हाउस कोर्ट में वकीलों के बीच बुधवार को फिर झड़प हो गई। इतना ही नहीं बदसलूकी की सारी सीमाएं लांघते हुए वकीलों ने एक पत्रकार को पीट दिया। झड़प के बाद गेट नंबर 2 को बंद करना पड़ा।

फर्स्टपोस्ट के पत्रकार तारिक अनवर ने बताया, 'कोर्ट में प्रो कन्हैया (कन्हैया के पक्ष वाले) और एंटी कन्हैया (कन्हैया के विरोधी) वकील मौजूद हैं। एंटी कन्हैया ग्रुप के एक वकील ने मेरी पिटाई कर दी।' अनवर ने आगे कहा कि पुलिस आज भी मूकदर्शक बनी रही। मेरे पास बात साबित करने के लिए तस्वीरें हैं।












Click it and Unblock the Notifications