JNU Election Result 2018: हिंसा और तनाव के बाद काउंटिंग शुरू, आज आएंगे परिणाम

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ चुनाव की मतगणना शनिवार देर रात से शुरू हुई है। आपको बता दें कि जेएनयू में शुक्रवार को वोटिंग हुई थी लेकिन जैसे ही छात्रसंघ चुनाव के लिए डाले गए वोटों की गिनती शुरू हुई, वैसे ही कुछ उपद्रवी छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद वोटों की गिनती को रोक दिया गया था।

JNU Election Result 2018: तनाव के बाद काउंटिंग शुरू

आपको बता दें कि ABVP और लेफ्ट समर्थक छात्र के साथ चुनाव समिति की अनबन लगभग 20 घंटे तक चली, कल पूरे दिन ABVP और लेफ्ट समर्थकों के बीच तू-तू-में-में होती ही रही। चुनाव समिति का आरोप था कि एक अध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद के प्रत्याशी ने चुनाव समिति की महिला सदस्यों के साथ मारपीट की है।

जबकि लेफ्ट समर्थकों ने आरोप लगाया कि देर रात एबीवीपी के उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं ने उत्पात मचाया क्योंकि वो हार को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं, फिलहाल अभी स्थिति कंट्रोल में हैं, जिसके बाद मतगणना चालू है, उम्मीद है आज ही परिणाम घोषित हो जाएंगे।

ये हैं उम्मीदवार?

आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा), स्टूडेंट्स फेडरेशन आफ इंडिया (एसएफआई), डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (डीएसएफ) और आल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) ने साथ मिलकर संयुक्त वाम गठबंधन बनाया है, जिसने स्कूल आफ इंटरनेशनल स्टडीज के एन. एस. बालाजी को अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+