JNU: सिर्फ 75 फीसदी अटेंडेंस वाले स्टूडेंट्स को मिलेगी स्कॉलरशिप

नई दिल्लीः जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी एक बार फिर से चर्चा में है। इस बार चर्चा का विषय बना है कि स्टूडेंट्स के लिए 75 फीसदी अटेंडेंस का अनिवार्य करना। यूनिवर्सिटी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि स्कॉलरशिप, फेलोशिप और हॉस्टल समेत अन्य सुविधाएं हासिल करने के लिए 75 फीसदी हाजिरी को अनिवार्य है। इसी को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन और छात्रों के बीच नए सिरे से गतिरोध पैदा हो गया है।

JNU 75 per cent attendance mandatory to avail scholarships

छात्रों का कहना है कि यूनिवर्सिटी द्वारा जारी किया गया 75% अटेंडेंस सर्कुलर स्टूडेंट हित में नहीं है। इस सर्कुलर को वापस लेने की मांग की जा रही है, इसी के चलते गुरुवार से स्टूडेंट यूनियन स्ट्राइक पर हैं।

यूनिवर्सिटी के फैसले के खिलाफ जुलूस निकालने से शुरू हो गए हैं। भले ही विद्यार्थी प्रदर्शन कर रहे हो लेकिन विश्व-विद्यालय ने साफ किया है कि स्कॉलरशिप, फेलोशिप और अन्य सुविधाएं हासिल करने के लिए 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य है।

स्टूडेंट यूनियन का कहना है कि उन्होंने गुरुवार सुबह से ही जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के वीसी से मिलने के लिए तीन बार लेटर एडमिन डिपार्टमेंट को लिखा, लेकिन वो नहीं मिले। हर बार जानकारी दी गई कि वीसी एडमिन डिपार्टमेंट में ही हैं।

स्टूडेंट ने कहा है कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिए ही जानकारी मिलती रही। स्टूडेंट यूनियन की प्रेसिडेंट गीता का कहना है हम वीसी से मिलकर अपनी समस्याएं रखना चाहते हैं और यह मांग कर रहे थे कि स्टूडेंट हित में जारी किए गए यह सर्कुलर वापस लिए जाएं।

गीता ने कहा कि वीसी कहां हैं? किसी को भी नहीं पता और वो कब एडमिन डिपार्टमेंट से निकले। गीता के मुताबिक रात करीब 11:00 बजे उन्हें पता चला कि एडमिन डिपार्टमेंट के एक कर्मचारी बीमार हैं।

वीसी द्वारा समय न दिए जाने से स्टू़डेंट्स नाराज हैं उनका कहना है कि वो चाहते हैं कि वीसी उनसे आकर मिलें और स्टूडेंट्स की बातें सुने।

यह भी पढ़ें- पंजाबः एक को बचाने में 4 की मौत, जन्मदिन की पार्टी में हुआ हादसा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+