जुलाई में जियो की डाउनलोड स्पीड रही सबसे ज्यादा, दूसरे नंबर पर वोडाफोन

जुलाई में जियो की डाउनलोड स्पीड रही सबसे ज्यादा, दूसरे नंबर पर वोडाफोन

नई दिल्ली। 4जी सेवाएं देने वाली प्रमुख चार कंपनियों में रिलायंस जियो की औसत डाउनलोड स्पीड जुलाई में सबसे बेहतर रही है। जुलाई में जियो की स्पीड 18.65 एमबीपीएस के साथ सबसे अधिक दर्ज की गई है। वोडाफोन दूसरे जबकि एयरटेल डाउनलोडिंग स्पीड के मामले में चौथे नंबर पर है।

Jio download speed is fatest in july vodafone is second

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के माईस्पीड पोर्टल के अनुसार जुलाई में जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 18.65 मेगाबाइट प्रति सेकेंड (एमबीपीएस) दर्ज की गई है। जबकि देश की सबसे बड़ी दूरसंचार एयरटेल की औसत डाउनलोड स्पीड इस दौरान सबसे कम 8.91 एमबीपीएस दर्ज की गई। 11.07 एमबीपीएस स्पीड के साथ वोडाफोन दूसरे और 9.46 एमबीपीएस स्पीड के साथ आइडिया तीसरे स्थान पर रही है।

जून माह में जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 18.80 एमबीपीएस दर्ज की गई थी। जून में एयरटेल की औसत डाउनलोड स्पीड 8.22 एमबीपीएस, वोडाफोन की औसत डाउनलोड स्पीड 12.29 एमबीपीएस और आइडिया की जून में औसत डाउनलोड स्पीड 11.68 एमबीपीएस थी। ट्राई के इस पोर्टल पर क्राउड सोर्सिंग आदि के जरिए ग्राहकों से मिली जानकारी के आधार पर औसत डाउनलोड स्पीड निकाली जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+