Kamya Mishra: बिहार की इस 'लेडी सिंघम' की राजनीति में एंट्री! कौन हैं काम्या? पापा के लिए छोड़ी थी IPS की Job

Ex IPS Kamya Mishra: बिहार कैडर की पूर्व आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा एक बार फिर से चर्चा में हैं। अपनी सेवा के दौरान तेज-तर्रार छवि के लिए मशहूर काम्या मिश्रा ने अब राजनीति में आने के संकेत दिए हैं। हाल ही में News Pinch को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने स्पष्ट किया कि 'फिलहाल तो राजनीति की ऐसी कोई योजना नहीं है, लेकिन भविष्य में वह जनसेवा के लिए राजनीति की राह चुन सकती हैं।'

काम्या मिश्रा का इस्तीफा देना पहले ही राज्य में काफी सुर्खियों में रहा था। अब राजनीति में कदम रखने की संभावनाओं पर उनके खुद के बयान ने इस चर्चा को एक नया मोड़ दे दिया है। उन्होंने साफ कहा कि 'लोकतंत्र में लोगों की सेवा करने का सबसे प्रभावी जरिया राजनीति ही है इसलिए वह इस विकल्प को पूरी तरह से खारिज नहीं कर रही हैं।'

Kamya Mishra

कौन सी पार्टी ज्वाइन करेंगी काम्या मिश्रा?

जब उनसे पूछा गया कि 'यदि वे राजनीति में आती हैं, तो कौन सी पार्टी ज्वाइन करेंगी? तो काम्या ने किसी पार्टी का नाम नहीं लिया बस इतना कहा कि 'राजनीतिक दलों को लेकर अभी मैंने कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है, मैं उसी दल के साथ जाना पसंद करूंगी जिसके लिए देशहित ही सर्वोपरि हो।'

पापा के लिए काम्या मिश्रा ने छोड़ी थी IPS की नौकरी

आपको बता दें कि काम्या मिश्रा ने अचानक साल 2024 में जब अपने पद से इस्तीफा दिया था, तब प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में कई तरह की अफवाहें उड़ी थीं। कुछ लोग इसके पीछे विभागीय दबाव मान रहे थे तो कुछ इसे राजनीतिक महत्वाकांक्षा से जोड़कर देख रहे थे।

Kamya Mishra

काम्या ने इन तमाम अटकलों और गॉसिप पर विरामं लगाते हुए कहा कि 'इस्तीफा देने का निर्णय पूरी तरह से मेरा व्यक्तिगत फैसला था और मेरे ऊपर किसी भी तरह का कोई दबाव नहीं था। मेरे पापा का अपना एक बड़ा बिजनेस है और मैं उनकी इकलौती संतान हूं, पारिवारिक जिम्मेदारियों और पिता के बिजनेस को संभालने के उद्देश्य से ही मैंने भारतीय पुलिस सेवा जैसी प्रतिष्ठित नौकरी छोड़ने का कदम उठाया।'

Bihar Ex IPS Kamya Mishra

कौन हैं काम्या मिश्रा?

बिहार की 'लेडी सिंघम के तौर पर पहचानी जाने वालीं पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने मात्र 22 साल की उम्र में यूपीएससी परीक्षा पास करके सफलता की नई कहानी लिखी थी लेकिन 28 साल की उम्र में अचानक नौकरी छोड़कर सबको हैरान भी कर दिया था, अपने पापा के लिए नौकरी छोड़ने वाली काम्या को लोग Beauty with Brain कहकर संबोधित करते हैं।

UPSC में काम्या मिश्रा ने 172वीं रैंक हासिल की थी

सोशल मीडिया पर वो अपनी सुंदरता और लुक के कारण भी काफी चर्चित रहती हैं, काम्या मूल रूप से ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरांगपुर की निवासी हैं और उन्होंने दिल्ली के 'लेडी श्री राम कॉलेज' से अपनी ग्रजुएशन पूरी की थी, साल 2019 में उन्होंने upsc क्रैक किया था, उनकी रैंक 172वीं थीं। साल 2020 में काम्या मिश्रा वैशाली की एसपी बनी थीं और साल 2021 में उन्होंने आईपीएस अवधेश सरोज संग से शादी की थी।

Bihar Ex IPS Kamya Mishra

'बिहार बहुत अच्छा लेकिन इसकी इमेज खराब की गई'

इंटरव्यू के दौरान काम्या मिश्रा ने बिहार के प्रति अपने जुड़ाव को भी खुलकर व्यक्त किया। उनका मानना है कि बिहार एक बेहद समृद्ध और संभावनाओं से भरा राज्य है, लेकिन देश के अन्य हिस्सों में इसे बेवजह नकारात्मक रूप से प्रचारित किया जाता है।

'खान सर के शिक्षण कार्य की जमकर सराहना की'

उन्होंने पटना के प्रसिद्ध शिक्षक खान सर के शिक्षण कार्य की जमकर सराहना की। काम्या का कहना है कि खान सर शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति लेकर आए हैं। उन्होंने जटिल और कठिन विषयों को इतनी सरलता से पेश किया है जिससे कि दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले गरीब बच्चे भी आसानी से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर पा रहे हैं।

यह पढ़ें: Ketan Agrawal Case: 'सिया को भी खाई से फेंक दो, कोर्ट केस की जरूरत नहीं',' कौन हैं आंचल खुराना? पोस्ट वायरल
यह पढ़ें: Ketan Agrawal Case: 'सिया को भी खाई से फेंक दो, कोर्ट केस की जरूरत नहीं',' कौन हैं आंचल खुराना? पोस्ट वायरल
यह पढ़ें: Ketan Agarwal : किसने तय कराई थी केतन-सिया की शादी? 35 साल के फैमिली रिश्ते का क्रूर अंत, उठे 10 बड़े सवाल
यह पढ़ें: Ketan Agarwal : किसने तय कराई थी केतन-सिया की शादी? 35 साल के फैमिली रिश्ते का क्रूर अंत, उठे 10 बड़े सवाल
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+