झारखंड: बीजेपी सांसद के आवास से बंधक बनाए गए तीनों पुलिसकर्मियों को छुड़ाया गया
रांची: बीजेपी नेता और लोकसभा सदस्य करिया मुंडा के निवास से अगवा किए गए तीन पुलिसकर्मियों को छुड़ा लिया गया है। कुछ दिनों पहले उनका पत्थलगढ़ी समर्थकों ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया था। विनोद केर्केटा, सायन सुरिन और सुबोध कुजुर वो तीन कॉन्स्टेबल हैं जिन्हें बचाया गया है। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, उनके पास से उनके हथियार गायब हैं।

हालांकि पुलिस और जिला प्रशासन ने घघरा के गांववालों को मनाने की काफी कोशिश की ताकि वो लोग कॉन्स्टेबल को छोड़ दें और लेकिन जब उन्होंने ऐसा करने से इंकार कर दिया तब पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और गांव में घुस गए। घाघरा गांव में बंधक बनाए गए तीन जवानों को बचाने के लिए पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 50 लोगों को हिरासत में लिया था।
बता दें कि खूंटी जिला प्रशासन ने अपहृत तीनों पुलिसकर्मियों के ठिकाने के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 50,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस ने मंगलवार को खूंटी जिले के कुछ पत्थलगढ़ी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की थी और उनकी संपत्ति जब्त कर ली थी।
ये भी पढ़ें: Shailza Murder Case: हत्या में इस्तेमाल चाकू मेरठ से बरामद, जली हुई टी-शर्ट भी मिली












Click it and Unblock the Notifications