Jharkhand: लापता विमान की तलाश में जुटी नौसेना, जमशेदपुर से हुई थी गायब, बांध में शव मिलने से हड़कंप

Jharkhand News: भारतीय नौसेना की एक टीम झारखंड के जमशेदपुर हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद लापता हुए प्रशिक्षक विमान की तलाश में जुट गई है। अधिकारियों ने गुरुवार को ये जानकारी दी है। विमान में एक पायलट और एक प्रशिक्षु सवार थे।

अधिकारियों ने बताया कि चांडिल बांध के जलाशय में तलाश जारी रहने के दौरान आज सुबह एक शव तैरता हुआ मिला। ऐसा संदेह है कि विमान मंगलवार को इसी स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।

Jharkhand News

नौसेना की 19 सदस्यीय टीम उपकरणों के साथ रात करीब 12.50 बजे रांची पहुंची। एक अधिकारी ने बताया, "प्रशिक्षक विमान की तलाशी के लिए सहायता देने के लिए विशाखापत्तनम से नौसेना की टीम रांची पहुंची। यह जमशेदपुर पहुंच गई है और तलाशी अभियान में शामिल होने के लिए तैयार है।"

बांध में एक शव तैरता हुआ मिला, अभी नहीं हो पाई है पहचान

सरायकेला-खरसावां प्रशासन के एक अन्य अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर पीटीआई-भाषा से कहा, "सुबह बांध में एक शव तैरता हुआ मिला। उसकी पहचान की जा रही है।"

उन्होंने बताया कि शव पर मौजूद वर्दी से संदेह है कि यह विमान में सवार दो लोगों में से एक का शव है। ऐसा शक है कि विमान, जिसमें पायलट कैप्टन जीतू सुतारू और प्रशिक्षु पायलट सुब्रोदीप सवार थे, वो बांध में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बुधवार को एनडीआरएफ की छह सदस्यीय टीम ने घंटों जलाशय की तलाशी ली थी।

कौन सा था विमान और कैसा हुआ गायब?

विमान की बात करें तो यह एल्केमिस्ट एविएशन का एक सेसना 152 है। यह मंगलवार को लगभग 11 बजे सोनारी हवाई अड्डे से रवाना हुआ था। ग्रामीणों ने विमान को जलाशय में दुर्घटनाग्रस्त होते देखा, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां मुकेश कुमार लुनायात के नेतृत्व में खोज अभियान शुरू किया गया।

बुधवार को, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की छह सदस्यीय टीम ने जलाशय की व्यापक तलाशी ली। पूर्वी सिंहभूम की उपायुक्त अनामिका मित्तल ने बताया कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने आखिरी बार विमान का स्थान चंडिल उपखंड के निमडीह के पास दर्ज किया था।

लापता विमान के किसी भी निशान का पता लगाने के लिए निमडीह और पश्चिम बंगाल के आस-पास के पुरुलिया जिले के क्षेत्रों में भी खोज अभियान जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+