ABP-C VOTER EXIT POLL: झारखंड में JMM+कांग्रेस+RJD गठबंधन को सत्ता मिलने के आसार

नई दिल्ली। झारखंड के विधानसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं और अब राज्य में नई सरकार किसकी बनेगी इसका फैसला 23 दिसंबर को होगा। चुनाव खत्म होने के बाद अब अलग-अलग चैनलों को एग्जिट पोल आने लगे हैं। एबीपी न्यूज ने सी वोटर के साथ मिलकर एग्जिट पोल कराया है। ABP सी-वोटर के एग्जिट पोल में सबसे ज्यादा सीटें झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और आरजेडी वाले गठबंधन को मिलती दिख रही हैं। हालांकि किसी गठबंधन को पूर्ण बहुमत नहीं मिलता दिख रहा है।

Jharkhand election exit polls 2019 ABP C VOTER Congress bjp JMM

आईएनएस-सी वोटर-एबीपी के एग्जिट पोल नतीजों में भारतीय जनता पार्टी को 28-36 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है जबकि कांग्रेस-JMM-RJD गठबंधन को 31-39 सीटों का अनुमान है, एजेएसयू पार्टी को 3-7 तथा बालू लाल मरांडी की झारखंड विकास पार्टी को 1-4 सीट का अनुमान लगाया गया है। आईएनएस-सी वोटर-एबीपी के एग्जिट पोल के मुताबिक राज्य में त्रिशंकु विधानसभा रह सकती है।

81 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत हासिल करने के लिए 41 का आंकड़ा जरूरी है। अगर C VOTER एक्जिट पोल के नतीजे सही साबित हुए तो झारखंड में बीजेपी की रघुबर दास सरकार गिर सकती है। मौजूदा विधानसभा में बीजेपी के पास 37 सीटें हैं। एक्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक उसे 5 सीटों का नुकसान हुआ है। वहीं JMM+कांग्रेस को 10 सीटों का फायदा होता दिख रहा है।

महागठबंधन से बाहर जाकर सबसे बड़ा घाटा जेवीएम को होता दिख रहा है। इस बार उसे तीन सीटें मिलती दिख रही हैं वहीं पिछली बार उसे आठ सीटें मिली थीं। आजसू को पिछली बार की तरह इस बार भी 5 सीटें मिलती दिख रही हैं। वोट प्रतिशत की बात करे तो एबीपी और सी-वोटर के सर्वे के मुताबिक, बीजेपी मत प्रतिशत में सबसे आगे है। बीजेपी को 37.3 फीसदी वोट मिलने की संभावना जताई गयी है। वहीं जेएमएम+कांग्रेस+राजद को 34.2 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। वहीं जेवीएम को 8.1 फीसदी, अजसू को 7.1 और अन्य को 13.4 फीसदी मत मिलने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+