Dumri By-Election: झारखंड में INDIA Vs NDA की जंग, JMM के गढ़ में सेंधमारी की तैयारी?

Jharkhand Dumri By-Election: झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष की तैयारियां जोरों पर हैं। या यूं कहे कि झारखंड सीएम हेमंत सोरेन और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के बीच सीधी जंग हो रही है।

दरअसल, डुमरी उपचुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन की कमान खुद संभालने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार सभाएं कर रहे हैं। वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी गठबंधन के प्रत्याशी के प्रचार में पूरा दमखम झोंक चुके हैं।

Jharkhand Dumri By-Election

जानकारों की मानें तो इस चुनाव में हार-जीत का रंग आने वाले लोकसभा-विधानसभा चुनाव में भी चढ़ेगा। साथ ही यूपीए से INDIA गठबंधन का ये पहला टेस्ट भी है। वहीं एनडीए खेमे में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के लिए यह उपचुनाव भी पहली परीक्षा है।

5 सितंबर को डुमरी उपचुनाव के लिए मतदान होगा, जिसके परिणााम 8 सितंबर को घोषित होंगे। झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी का सीधा मुकाबला एनडीए गठबंधन की प्रत्याशी यशोदा देवी से है। डुमरी सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा का गढ़ हैं, जिसमें सेंध लगाने की एनडीए तैयारी कर रही है।

झामुमो विधायक जगरनाथ महतो के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। महतो सोरेन सरकार में शिक्षा मंत्री थे। ऐसे में INDIA और NDA के बीच यहां आर-पार की लड़ाई की स्थिति है। झामुमो उम्मीदवार बेबी देवी सहानुभूति लहर पर सवार हैं जबकि आजसू की प्रत्याशी यशोदा देवी के साथ पिछले चुनाव में बिखरे समर्थन को एकजुट करने का मौका है।

मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने संभाला मोर्चा

इधर, किसी भी तरह से चूक ना हो इसके लिए सीएम हेमंत सोरेन और उनके मंत्रियों ने विधानसभा में मोर्चा संभाला हुआ है। प्रचार के लिए झामुमो और कांग्रेस के मंत्रियों का लगातार दौरे चल रहे हैं। झामुमो प्रत्याशी दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी के पक्ष में मंत्री हफीजुल हसन, विधायक अनूप सिंह जैसे नेता प्रचार करने में जुटे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+