झारखंड: आपत्तिजनक हालत में मिलने पर कपल को गांव वालों ने बुरी तरह पीटा, नग्र कर घुमाया

नई दिल्ली। झारखंड के दुमका में एक लड़का लड़की को गांव वालों द्वारा न सिर्फ बुरी तरह से पीटा गया बल्कि उन्हें निर्वस्त्र कर उनकी परेड भी कराई गई। ये जोड़ा बदतर स्थिति में पाया गया। दोनों को सरैयाहा पुलिस स्टेशन लाया गया। दुमका के एसपी वाईएस रमेश ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि जांच में हमें घटना का एक वीडियो मिला है। दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पाकर भीड़ ने उनपर हमला कर दिया था।

POCSO एक्ट के तहत जेल भेजे गए आरोपी

POCSO एक्ट के तहत जेल भेजे गए आरोपी

उन्होंने बताया कि पीड़ित जोड़े को सुरक्षा प्रदान की गई है और आरोपियों को पोक्सो एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि मामले में जांच को लेकर एसडीओ ने गांव में एक कैंप सेट किया है जिसके तहत वीडियो में दिख रहे आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

'आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था कपल'

'आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था कपल'

इसके अलावा इस गंभीर घटना पर गांव वालों की प्रतिक्रिया को लेकर रमेश ने कहा कि लड़के और लड़की को इस सब से बचाने के लिए गांव वालों को आगे आना चाहिए था क्योंकि ये उनका सामाजिक जिम्मेदारी है। यही वजह है कि हमने उनसे एफआईआर दर्ज करने को कहा। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम के पीछे का कारण अभी तक मालूम नहीं हो सका है। माना जा रहा है कि इस जोड़े को लोगों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था।

धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज

धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज

इस तरह किसी कपल के साथ दुर्व्यवहार का ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि ऐसे मामले पहले भी आते रहे हैं। इस घटना से जुड़े संबंधित थाने की पुलिस ने पीड़ितों के बयान पर धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि ये जो कुछ भी हुआ है वह बेहद शर्मनाक है और ऐसे लोगों को वीडियो के जरिए पहचान कर इन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- हथियारों के जखीरे के साथ कैराना का वैसर गिरफ्तार, गांववाले खबर सुनकर हैरान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+