हथियारों के जखीरे के साथ कैराना का वैसर गिरफ्तार, गांववाले खबर सुनकर हैरान

शामली। हथियारों की तस्करी में शामली का कैराना एक बार फिर दागदार हुआ है। राजधानी दिल्ली में कैराना थाना क्षेत्र के चर्चित गांव जहानपुरा निवासी वैसर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने हथियारों की खेप के साथ पकड़ा है। आरोप है कि वैसर के पास से 13 पिस्टल, 10 मैगजीन व 17 देशी तमंचों सहित कारतूस भी बरामद हुए हैं। हथियार तस्करी में पहले से बदनाम कैराना पर वैसर की गिरफ्तारी से एक बार फिर बदनुमा दाग लग गया है। मामले को लेकर खुफिया तंत्र अलर्ट पर हो गया है।

आईएसबीटी के पास वैसर गिरफ्तार

आईएसबीटी के पास वैसर गिरफ्तार

आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने आईएसबीटी के पास से दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने वैसर को गिरफ्तार किया है। वैसर शामली जिले के कैराना थानाक्षेत्र के चर्चित गांव जहानपुरा का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि आरोपी के पास से दो बैग बरामद हुए थे, जिनमें ऊपर मकी के पैकेट रखे हुए थे। तलाशी लेने पर एक बैग से 13 पिस्टल 32 बोर व 10 मैगजीन, 25 कारतूस 315 बोर तथा दूसरे बैग से 17 देशी तमंचे बरामद हुए। दिल्ली स्पेशल टीम की मानें तो आरोपी हथियारों का जखीरा मध्यप्रदेश से लाया गया था जिसकी दिल्ली में सप्लाई देनी थी। पकड़ा गया आरोपी वेस्ट यूपी, हरियाणा व पंजाब में हथियारों की सप्लाई करता था। हथियार तस्करी में पहले से बदनाम कैराना से जुड़ा होने के कारण खुफिया विभाग अलर्ट मोड पर आ गया। पुलिस ने भी आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगालना शुरू कर दिया। खुफिया विभाग द्वारा वैसर के करीबियों पर नजर रखी जा रही है।

चार भाइयों में सबसे बड़ा वैसर

चार भाइयों में सबसे बड़ा वैसर

बताया जा रहा है कि वैसर चार भाइयों में सबसे बड़ा है, जो शादीशुदा बताया जा रहा है। जबकि तीनों भाई पढ़ाई करते हैं। उसकी एक शादीशुदा बहन भी है। 2006 में उसके पिता जैनूदीन की मृत्यु हो गई थी। परिवार में मां इमराना हैं। वैसर खेती-बाड़ी का काम करता था। उसकी गिरफ्तारी के बाद गांव के लोग भी आश्चर्यचकित है।

कैराना थाने में नहीं मिला अपराधिक इतिहास

कैराना थाने में नहीं मिला अपराधिक इतिहास

वैसर की हथियारों की तस्करी में गिरफ्तारी का मामला सामने आने के बाद कैराना पुलिस ने उसका अपराधिक इतिहास खंगालना शुरू कर दिया है। वहीं, वैसर की माँ इमरान का कहना है कि उनका बेटा निर्दोष है और उसे गलत फंसाया गया है। मां ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वैसर अपने घर पर ही था। सादी वर्दी में तीन गाड़ी में कुछ युवक आये और उसे अपने साथ ले गए। जब हमने उन्हें छुड़ाने के प्रयास किया तो उन्होंने हमारे साथ भी मारपीट की। उनका बेटा निर्दोष है और उसे रंजिशन फसाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+