झारखंड नतीजे के बाद बोले शरद पवार- लोग अब गैर-भाजपा दलों के साथ

नई दिल्‍ली। झारखंड विधानसभा चुनाव के अभी तक के परिणाम पर एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा है कि इस परिणाम से साफ हो गया है कि लोग गैर-भाजपा दलों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बाद लोगों ने झारखंड में भी बीजेपी को सत्ता को दूर रखने का फैसला किया है। शरद पवार ने नरेंद्र मोदी सरकार की असफल नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है। शरद पवार ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को झारखंड ने नकारा है, पांचवा राज्य बीजेपी के हांथ से निकल गया है। बीजेपी कहती थी कि हम कुछ भी करके सत्ता लाएंगे लेकिन झारखंड की जनता ने उन्हें जवाब दिया है।

झारखंड नतीजे के बाद बोले शरद पवार- लोग अब गैर-भाजपा दलों के साथ

पवार ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था संकट में आ गई है, मंदी दिन ब दिन बढ़ रही है। इन सभी चीजों के वजह से भी लोगों ने बीजेपी को नकार दिया है। उन्‍होंने कहा नागरिकता संशोधन कानून के चलते देश के कुछ गुटों में धार्मिक अंतर बढ़ाने की कोशिश की गई। दिल्ली में प्रधानमंत्री ने भाषण में कहा कि NRC पर हमने कोई चर्चा नहीं की वहीं देश के गृहमंत्री अमित शाह ने सदन में स्पष्ट रूप से इसपर बयान दिया है।

इसके पहले माननीय राष्ट्रपति ने भी अपने अभिभाषण में NRC को देशभर में लागू करने की बात कही है। दोनों सदनों में गृहमंत्री ने इसपर बयान दिया है। इसके कारण अनेक राज्यों के शहरों में लोग परेशान हैं। बता दें कि झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर अभी तक के आए रूझान में सत्ताधारी पार्टी बीजेपी 27 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि जेएमएम 43 सीटों पर आगे हैं। इसके अलावा जेवीएम (पी) 3 और अन्य 8 सीटों पर आगे चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+