झारखंडः बस और ट्रक में भीषण टक्कर, दो की मौत कई घायल

रामगढ़ः झारखंड में शुक्रवार शाम एक ट्रक और बस में भीषण टक्कर लगनेसे दो लोगों की मौत हो गई। ये घटना झारखंड के रामगढ़ बोकारो मार्ग एनएच-23 पर छत्तरमांडू के समीप हुई। बस में बैठे दो लोगों की मौत हो गई वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा बस में सवार 25 अन्य लोगों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मामूली उचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई

मामूली उचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई

कुछ लोगों को मामूली उचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी लोग बिहार के नालंदा पुवारी के रहने वाले थे। कुछ लोगों का कहना है कि वो नई बस की पूजा करने रजरप्पा आए थे। पूजा-पाठ करने के बाद वो वापस नालंदा लौट रहे थे।

छत्तरमांडू के समीप हुआ हादसा

छत्तरमांडू के समीप हुआ हादसा

वापस लौटते हुए छत्तरमांडू के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की बस से सीधी टक्कर हो गई। इस टक्कर में बस के ड्राइवर की मौत हो गई है। ड्राइवर के अलावा प्रतिमा देवी नाम की महिला की भी मौत हो गई।

 भीषण टक्कर के बाद रोड जाम हो गया

भीषण टक्कर के बाद रोड जाम हो गया

इस भीषण टक्कर के बाद रोड जाम हो गया। मगढ़ पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और सड़क जाम को हटवाया और घायलों को अस्पताल भेजा। वहीं स्थानीय लोगों ने भी घायलों को अस्पताल भेजने में मदद की।

घायलों को अस्पताल में लाया गया

घायलों को अस्पताल में लाया गया

अस्पताल में डॉक्टर ने कहा कि 24-25 घायलों को यहां लाया गया है। बस सवार राजीव कुमार ने दुर्घटना के बारे में कहा कि अचानक ट्रक का एक पहिया पंक्चर हो गया और बस से टकरा गया। उन्होंने कहा कि वे सभी रजरप्पा से लौट रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+