इस एक भैंसे की कीमत में आप खरीद सकते हैं करोड़ों की 6 फरारी कार, हर रोज गटक जाता है 10 लीटर दूध
पानीपत। हरियाणा के झज्जर में इन दिनों पशु मेला चल रहा है और यहां मुर्रा नस्ल के भैंसे चर्चा का केन्द्र बने हुए हैं। और चर्चा हो भी क्यों ना, आखिर इनकी कीमत भी ही इतनी अधिक है। 3 दिन के लिए लगे इस झज्जर मेले में एक से बढ़कर एक भैंसे आए हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है। इन्हीं मे से एक है शहंशाह। पानीपत से आए भैंसे शहंशाह की कीमत भी लोगों को हैरान करने वाली है। इस भैंसे की कीमत 25 करोड़ रुपए है। यानी इस कीमत में आप कम से कम 6 फरारी कार खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि एक फरारी कार की कीमत करीब 4 करोड़ रुपए है। इतनी अधिक कीमत के बावजूद इस भैंसे का मालिक इसे बेचने को तैयार नहीं है। पानीपत के इस भैंसे शहंशाह, कुरुक्षेत्र के सम्राट और कैथल के सुल्तान को देखने के लिए लोगों की भी खूब भीड़ उमड़ रही है।

ये है शहंशाह की खासियत
मुर्रा नस्ल के इस भैंसे को ब्लैक गोल्ड शहंशाह ने नाम से भी बुलाया जाता है। यह भैंसा 15 फुट लंबा और 6 फुट ऊंचा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह भैंसा रोजाना 10 लीटर दूध पी जाता है। इतना ही नहीं, रोजाना आधा किली घी भी इसकी खुराक में शामिल है। इस भैंसे शहंशाह के मालिक नरेन्द्र के अनुसार शहंशाह को खरीदने के लिए उन्हें 25 करोड़ रुपए तक का ऑफर मिल चुका है।
सम्राट और सुल्तान भी कम नहीं
शहंशाह के अलावा कुरुक्षेत्र से आया भैंसा सम्राट और कैथल से आया भैंसा सुल्तान भी किसी से कम नहीं है। सम्राट की ऊंचाई 5 फुट 7 इंच है। इस भैंसे के लिए भी 25 करोड़ रुपए का ऑफर मिल चुका है। इतना ही नहीं, कैथल से आया सुल्तान भी किसी से कम नहीं है। यह भैंसा सालभर में 30 हजार सीनेन का डोज देता है और हर डोज 300 रुपए का बिकता है। आपको बता दें कि सुल्तान के लिए भी 21 करोड़ रुपए का ऑफर मिला है।












Click it and Unblock the Notifications