स्पाइसजेट में नौकरी मांगने गए जेट के पायलट हुए शर्मिंदा

नई दिल्ली। हाल ही में सरकारी विमान कंपनी जेट एयरवेज ने अपनी सभी उड़ानों को हमेशा के लिए बंद करने का फैसला लिया, जिसके बाद कंपनी के 22000 कर्मचारी रोजगार के लिए भटक रहे हैं। इस बीच खबरें सामने आई हैं कि जेट के कर्मचारी जोकि स्पाइसजेट में नौकरी के लिए गए थे, उनके साथ ऐसा व्यवहार हुआ है जिसकी वजह से जेट के कर्मचारी काफी आहत हैं। इस खबर के सामने आने के बाद जेट एयरवेज ने इसपर आश्चर्य जाहिर किया है।

आपत्तिजनक टिप्पणी

आपत्तिजनक टिप्पणी

आरोप है कि स्पाइसजेट के एग्जेक्युटिव ने रिक्रूटमेंट प्रक्रिया के दौरान जेट के कर्मचारियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जानकारी के अनुसार स्पाइसजेट के अधिकारियों ने कहा कि वह जेट के पायलट को नौकरी देकर परोपकार कर रहे हैं। बता दें कि जेट एयरवेज की उड़ानें बंद होने के बाद कंपनी के 1300 पायलट रोजगार के संकट से गुजर रहे हैं।

गिल्ड ने जताया अफसोस

गिल्ड ने जताया अफसोस

घटना सामने आने के बाद नेशनल एविएटर्स गिल्ड ने इसपर अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि हम इस घटना से बेहद दुखी और चकित हैं, जिस तरह से हमारे सदस्यों के साथ कंपनी के शीर्ष अधिकारियों ने व्यवहार किया है वह चौंकाने वाला है। गिल्ड की ओर से कहा गया है कि अगर आरोप सही हैं तो हम इसकी कड़ी आलोचना करतेहैं क्योंकि यह हमारे कर्मचारियों के लिए काफी दुखद और पीड़ादायक है।

स्पाइसजेट ने आरोपों को खारिज किया

स्पाइसजेट ने आरोपों को खारिज किया

वहीं स्पाइसजेट ने इन तमाम आरोपों को सिरे से खारिज कर दियाहै। कंपनी की ओर से कहा गया है कि सभी आरोप बेबुनियाद और गलत हैं। आरोप है कि स्पाइसजेट के अधिकारियों ने जेट के पायलट से कहा कि आपको नौकरी देने की वजह से लाखों का नुकसान हो रहा है। बता दें कि जेट के बंद होने के बाद सरकार ने जेट की खाली उड़ानों को अन्य विमान कंपनियों को दे दिया है।

कई नई उड़ान शुरू

कई नई उड़ान शुरू

यही वजह है कि जेट के बंद होने के बाद इंडिगो और स्पाइसजेट ने कई नई उड़ानों को शुरू किया है, इन उड़ानों को दिल्ली से मुंबई के बीच शुरू किया है। स्पाइस जेट ने पहले ही 22 बोइंग 737 को तैनात किया है जिससे कि यात्रियों की असुविधा को कम किया जा सके। यही वजह है कि कंपनी नए कर्मचारियों की भर्ती कर रही है। स्पाइसजेट की ओर से बयान जारी करके कहा गया है कि कंपनी के अधिकारियों पर लगे आरोप पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+