By-elections Results 2018: जहानाबाद की जीत से निखरेंगे तेजस्वी यादव, बदलेंगे सियासी रंग!

पटना। आज बिहार की जहानाबाद विधानसभासीट पर मतगणना हो रही है। शुरूआती रूझानों में अभी जहानाबाद पर आरजेडी बढ़त बनाए हुए हैं, जिसके कारण मुश्किलों और निराशा में जी रहे आरजेडी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी जा रही है। यहां अभी तक 10 राउंड की गिनती के बाद RJD उम्मीदवार कृष्णा कुमार मोहन उर्फ सुदय यादव, जदयू उम्मीदवार अभिराम शर्मा से करीब 15 हजार वोट से आगे चल रहे हैं, अगर ये सीट राजद जीत जाती है तो इसका सीधा असर आने वाले लोकसभा चुनाव पर जरूर पड़ेगा।

जहानाबाद की जीत से निखरेंगे तेजस्वी यादव, बदलेंगे सियासी रंग

यही नहीं जहानाबाद की जीत और हार राजद प्रमुख लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव का सियासी सफर भी निर्धारित करेगी। उपचुनाव के परिणाम अगर आरजेडी के पक्ष में आते हैं तो निश्चित तौर पर ये तेजस्वी की जीत साबित होगी जो कि उन्हें बिहार में एक सधा हुआ नेता स्थापित करेगी जो कि अपने पिता की जगह अब पार्टी में ले सकते हैं। इससे राजद को तो मजबूती मिलेगी ही बल्कि तेजस्वी का भी कद बढ़ेगा।

तेजस्वी लगातार पार्टी और परिवार को संभालते दिख रहे हैं

अपने पिता के जेल जाने के बाद तेजस्वी लगातार पार्टी और परिवार को संभालते दिख रहे हैं, उनके कथनी में अब गंभीरता दिख रही है और अगर ये उनकी पार्टी जहानाबाद में जीत दर्ज करती है तो ये निश्चित तौर पर उनके और उनकी पार्टी के लिए एक बहुत बड़ी राहत की खबर होगी। ये तेजस्वी का नेतृत्व ही है कि लालू के जेल जाने के बाद भी पार्टी टूटी नहीं। फिलहाल मतगणना जारी है, रूझानो में राजद के आगे चलने पर जदयू के उम्मीदवार अभिराम शर्मा ने कहा कि अगर राजद उम्मीदवार की जीत होती है तो ये विनाश जीत होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+