JEE Main 2023: बंगाली-गुजराती समेत 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी जेईई मेन परीक्षा, NTA ने दिया बड़ा अपडेट
संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main) 2023 को अब 13 भाषाओं में आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने इसको लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main) 2023 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि जेईई मेन की परीक्षा अब 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। JEE (Main) परीक्षा को अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित किया जाएगा।
परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी
NTA ने गुरुवार को जेईई मेन परीक्षा 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया। नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा का आयोजन 24 से लेकर 31 जनवरी 2023 तक किया जाएगा। स्टूडेंट्स जेईई-मेन 2023 के लिए आवेदन 15 दिसंबर से लेकर 12 जनवरी 2023 तक कर सकेंगे। छात्र इसके ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने कहा कि इसका दूसरा सत्र अप्रैल में होगा।
कोरोना से पहले वाले नियम को लागू करने का फैसला
वहीं, दूसरी तरफ आईआईटी ने दाखिले के लिए 12वीं कक्षा के प्रदर्शन को क्राइटेरिया में फिर से शामिल करने का फैसला किया है। ऐसे में 12वीं के अंक बहुत मायने रखेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) ने प्रवेश देने के लिए कोरोना से पहले वाले नियम को लागू करने का फैसला लिया है।
एक सप्ताह के भीतर परीक्षा का कार्यक्रम जारी
जेईई मेन 2023 परीक्षा तिथि और रजिस्ट्रेशन की तारीखों का ऐलान जल्द ही NTA की तरफ से जारी किया जाएगा। एग्जाम डेट और रजिस्ट्रेशन की तारीख जारी होने के बाद अभ्यर्थी nta.ac.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थी jeemain.nta.nic.in पर भी डिटेल्स चेक कर सकेंगे। माना जा रहा है कि एनटीए एक सप्ताह के भीतर परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर देगा।
यह भी पढ़ें- जेईई परीक्षा की फर्जी अंकतालिका बनाकर हासिल की 23वीं रैंक, घरवालों को हकीकत पता चली तो उड़े होश












Click it and Unblock the Notifications