JEE Advance 2025 का रिजल्ट जारी, jeeadv.ac.in पर चेक करें अपना स्कोर, कल से शुरू होगी JoSAA काउंसलिंग
JEE Advance 2025 Result: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ने 2 जून को JEE Advanced 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना स्कोर देख सकते हैं। इसके साथ ही, फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है।
रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए 'Result' लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद लॉगिन डिटेल्स डालकर रिजल्ट स्क्रीन पर देख सकते हैं। स्कोरकार्ड को अच्छी तरह से जांचें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

18 मई को हुई थी परीक्षा
JEE Advanced 2025 की परीक्षा 18 मई को दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। इसमें Paper 1 और Paper 2 अलग-अलग समय पर हुए थे। स्टूडेंट्स और एक्सपर्ट्स की राय के अनुसार, गणित का पेपर सबसे कठिन था, जबकि भौतिकी और रसायन विज्ञान के सवाल पिछले पैटर्न जैसे ही रहे।
ये भी पढ़ें: CUET स्कोर के साथ अब आसान हुआ लॉ कॉलेज में दाखिला! कहां और किस कोर्स में मिलेगा एडमिशन? देखें पूरी लिस्ट
अब आगे क्या?
जो छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं, वे अब JoSAA (जॉइंट सीट अलोकेशन अथॉरिटी) 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे। इसके जरिए IITs, NITs, IIITs और अन्य सरकारी तकनीकी संस्थानों में एडमिशन मिलेगा। काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन और कोर्स चुनने की प्रक्रिया 3 जून से शुरू हो जाएगी।
AAT 2025 के लिए आज से रजिस्ट्रेशन
जो छात्र आर्किटेक्चर में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए Architecture Aptitude Test (AAT) 2025 के रजिस्ट्रेशन 2 जून से शुरू हो गए हैं, जो 3 जून तक चलेंगे। यह परीक्षा 5 जून को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी और नतीजे 8 जून को घोषित किए जाएंगे।
पिछले साल का रिजल्ट कैसा रहा था?
JEE Advanced 2024 में IIT दिल्ली जोन के वेद लाहोटी ने टॉप किया था। उन्हें 355 अंक मिले थे। दूसरे स्थान पर आदित्य रहे, जिन्हें 346 अंक मिले। लड़कियों में सबसे बेहतर प्रदर्शन द्विजा धर्मेशकुमार पटेल ने किया, जिन्हें 332 अंक मिले और ऑल इंडिया रैंक 7 हासिल हुई।
2024 में कुल 1,80,200 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 48,248 छात्र सफल हुए। सबसे ज्यादा क्वालिफाई करने वाले छात्र IIT मद्रास जोन से थे (11,180), इसके बाद IIT दिल्ली (10,255) और IIT बॉम्बे (9,480) जोन रहे।
ये भी पढ़ें: NIRF Top 50 Colleges: JEE Main रिजल्ट से पहले चेक करें टॉप 50 इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट, तय करें अगला कदम












Click it and Unblock the Notifications