JDU की सीटें कम होने पर प्रियंका चतुर्वेदी ने कसा तंज-'चिराग का दिल में हैं मोदीजी कहना सिर्फ एक डायलॉग नहीं था'
Bihar Election Results 2020: बिहार (Bihar) की जनता ने एक बार फिर से सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर ही अपना भरोसा जताया है, आपको बता दें कि मंगलवार देर रात चुनाव परिणाम सामने आए, जिसमें राज्य की 243 विधानसभा सीटों में से एनडीए को 125 सीटें हासिल हुईं जबकि महागठबंधन को 110 सीटों पर विजय मिली है, मालूम हो कि सरकार बनाने के लिए मैजिक नंबर 122 था, यानी कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने इस जादूई आंकड़े से तीन सीटें ज्यादा हासिल की है।

हालांकि नीतीश कुमार भले ही सत्ता पर काबिज होने जा रहे हैं लेकिन इस चुनाव में उनकी पार्टी तीसरे नंबर पर है, जिसके पीछे कारण लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान (Chirag Paswan) को बताया जा रहा है, जिसको लेकर अब शिवसेना (Shiv Sena) ने तंज कसा है, सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बुधवार को इसको लेकर ट्वीट किया और लिखा कि चिराग पासवान ( Chirag Paswan) की पार्टी ने बीजेपी को फायदा पहुंचाया, जिसकी वजह से जदयू (JDU) नंबर तीन की पार्टी बन गई, चिराग की ओर से 'दिल में हैं मोदीजी' की बात सिर्फ एक डायलॉग नहीं था, उसके पीछे तैयारी थी।
नीतीश कुमार की पार्टी तीसरे नंबर आई
आपको बता दें कि सीटों के लिहाज से अगर आज नीतीश कुमार की पार्टी तीसरे नंबर आई है तो उसके पीछे कारण चिराग पासवान ही है, इनकी वजह से जेडीयू को करीब 39 सीटों का नुकसान हुआ है, मालूम हो कि चुनाव से पहले (JDU) से अलग होने के बाद चिराग पासवान ने 140 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, जिसका भारी नुकसान JDU को हुआ और फायदा बीजेपी और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) उठा बैठे। अपनी चुनाव रैलियों में चिराग ने कहा था कि उन्होंने जहां अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं, वहां लोग बीजेपी को वोट करें, उन्होंने कहा था कि वो JDU से अलग हुए हैं ना कि NDA से, उनके दिल में पीएम मोदी बसते हैं।

बता दें कि इस चुनाव में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) को 43 सीटों पर जीत मिली है, तो वहीं, 74 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है, एनडीए के अन्य घटक हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) को 4 और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को 4 सीटों पर फतेह हासिल हुई है, जबकि खुद चिराग पासवान की पार्टी एक सीट पर जीत हासिल कर पाई है। इस चुनाव में एक सीट पर एलजेपी, पांच सीटों पर एआईएमआईएम और अन्य के खाते में दो सीटें गई हैं तो वहीं महागठबंधन में शामिल राजद को 75, कांग्रेस को 19, भाकपा माले को 12 और भाकपा एवं माकपा को दो-दो सीटों पर जीत मिली है।












Click it and Unblock the Notifications