JDU की बैठक में नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, संजय झा बनाए गए कार्यकारी अध्यक्ष

JDU Meeting Updates: जनता दल (यूनाइटेड) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज शनिवार 29 जून दिल्ली में आयोजित की गई। जेडीयू प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए संजय कुमार झा को जेडीयू का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है।

जेडीयू ने जानकारी दी है कि राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला किया गया है। जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे।

Sanjay Jha JDU National Executive

पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने बिहार के लिए केंद्र सरकार से विशेष श्रेणी का दर्जा या विशेष वित्तीय पैकेज की मांग करते हुए एक प्रस्ताव भी पारित किया है।

ये भी पढ़ें- बिहार में 9 दिनों के अंदर गिरे कौन से 5 पूल? जानिए तेजस्वी ने मोदी-नीतीश को क्यों कहा 'स्वघोषित ईमानदार'

क्यों JDU ने बुलाई थी बैठक?

कार्यकारिणी की बैठक 11 बजे शुरू हुई थी। उससे पहले राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक भी हुई थी। बैठक से पहले पार्टी महासचिव केसी त्यागी ने कहा था कि, "यह एक अहम बैठक है क्योंकि यह लंबे समय से नहीं की गई थी। हालांकि ये एक नियमित होने वाला बैठक है। जिसका मकसद पार्टी को मजबूत करना और उसका विस्तार करना है।"

ये भी पढ़ें- कौन हैं तेजस्वी यादव के पर्सनल सेक्रेटरी प्रीतम कुमार, जिनपर लगे NEET पेपर लीक कराने के आरोप

केसी त्यागी बोले- 2025 का चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा

केसी त्यागी ने कहा, "2025 का चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। न केवल प्रधानमंत्री ने इसकी घोषणा की है, बल्कि भाजपा के दोनों राज्य पार्टी अध्यक्षों और सदन के नेता ने सार्वजनिक रूप से इसकी घोषणा की है। नीतीश कुमार एनडीए के नेता हैं और अगला चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा जाएगा"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+