America: क्यों खतरे में पड़ गई भारतीय छात्र चिन्मय देवरे की डिग्री? क्या अमेरिका से डिपोर्ट होंगे?
America: भारतीय छात्र चिन्मय देवरे और चीन तथा नेपाल के तीन अन्य छात्रों ने अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) और आव्रजन अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।
इन छात्रों का आरोप है कि, उनकी स्टूडेंट इमिग्रेशन Status को बिना उचित सूचना और स्पष्टीकरण के गलत तरीके से समाप्त कर दिया गया।

इन छात्रों पर हुई कार्रवाई
- भारतीय छात्र चिन्मय देवरे
- चीन से Xiangyun Bu और Qiuyi Yang
- नेपाल से Yogesh Joshi
कौन हैं चिन्मय देवरे?
चिन्मय देवरे एक 21 वर्षीय अंडरग्रेजुएट छात्र हैं, जो वेन स्टेट यूनिवर्सिटी (Wayne State University) में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने अगस्त 2021 में यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया था।
- वे पहली बार 2004 में H-4 डिपेंडेंट वीजा पर अपने परिवार के साथ अमेरिका आए थे।
- 2008 में वापस भारत लौटे और फिर 2014 में दोबारा अमेरिका लौटे।
- हाई स्कूल की पढ़ाई मिशिगन में पूरी करने के बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी जॉइन की।
- मई 2022 में उन्होंने F-1 स्टूडेंट वीजा के लिए आवेदन किया, जो उन्हें मिल गया।
- वे मई 2025 में स्नातक की डिग्री पूरी करने की उम्मीद कर रहे हैं।
क्या हुआ था?
4 अप्रैल, 2025 को वेन स्टेट यूनिवर्सिटी ने चिन्मय को सूचित किया कि उनकी F-1 स्टूडेंट स्टेटस SEVIS सिस्टम में समाप्त कर दी गई है। ईमेल में कहा गया, 'आज सुबह आपकी SEVIS स्थिति समाप्त कर दी गई है। लेकिन चिन्मय को कभी ऐसा कोई नोटिस नहीं मिला कि उनका वीजा रद्द किया गया है। उनका रिकॉर्ड भी साफ है।
ये भी पढ़ें America H-1B VISA: FY 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन बंद, पहले चरण में कितने लोगों का हुआ चयन?
क्या कहता है केस?
अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन (ACLU) मिशिगन द्वारा दायर मुकदमे में कहा गया है कि, इन छात्रों की शिक्षा, करियर और भविष्य की योजनाएं खतरे में हैं। चिन्मय को अब OPT (Optional Practical Training) के लिए आवेदन करने का अधिकार नहीं है।
वे अपनी मास्टर डिग्री के लिए किसी अन्य यूनिवर्सिटी में स्थानांतरण भी नहीं कर सकते। उन्होंने एक वैध जॉब खो दी है, जिससे वे अपनी जीविका चला रहे थे। अगर उन्हें डिपोर्ट किया गया, तो उनका अपने परिवार से बिछड़ना तय है।
ये भी पढ़ें Trump Immigration Policy: पैसे खर्च कर इन देशों में मिल जाती है नागरिकता, लिस्ट में कौन-कौन से देश का नाम?













Click it and Unblock the Notifications