विधायक दल की नेता चुनी गईं जयललिता, शनिवार को लेंगी सीएम पद की शपथ
चेन्नई। आय से अधिक संपत्ति के मामले में हाईकोर्ट से क्लीन चिट के बाद एक बार फिर से जयललिता तमिलनाडु की सीएम बनने जा रही हैं। आज उन्हें विधायकदल का नेता चुन लिया गया है इसलिए जयललिता कल यानी शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकतीं हैं।
मालूम हो कि जयललिता पांचवीं वार तमिलनाडु राज्य की मुख्यमंत्री बनेंगी। मौजूदा मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम इस्तीफा देंगे आपको बता दें कि एआईएडीएमके के नेता ओ. पन्नीरसेल्वम ने 2014 में 29 सितंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
आज पूरे 8 महीने बाद जे. जयललिता सार्वजनिक रूप से जनता के सामने आयेंगी, खबर है कि जयललिता के समर्थन में लाए गए प्रस्ताव को 144 विधायकों का समर्थन प्राप्त हुआ है। गौरतलब है कि बेंगलुरू की निचली अदालत ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में जयललिता को दोषी ठहराया था, जिसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने पड़ा था।
वह श्रीरंगम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीती थीं।कर्नाटक उच्च न्यायालय ने हाल ही में सजा के खिलाफ उनकी अपील को सही ठहराते हुए उन्हें बरी कर दिया है। इसके बावजूद भी वह सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आई हैं।













Click it and Unblock the Notifications