Javed Akhtar: मिशेल ओबामा को ट्वीट करके जावेद अख्तर ने की ये अपील, लोगों को नहीं हो रहा यकीन
गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar )अपने एक खास ट्वीट के चलते चर्चा में हैं। दरअसल जावेद अख्तर ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा (Mitchelle Obama) को लेकर एक ट्वीट किया है, जिसमे वह उनसे अपील करते हैं एक बार फिर से आप व्हाइट हाउस में वापस लौट आइए। दरअसल मिशेल ओबामा ने द लाइट वी कैरी (The Light We Carry) का ऐलान किया, जिसे पढ़कर जावेद अख्तर भावुक हो गए और उन्होंने मिशेल ओबामा से व्हाइट हाउस में लौट आने की अपील की।

जावेद अख्तर ने की अपील
जावेद अख्तर ने ट्वीट करके लिखा, डियर मिशेल ओबामा, मैं आपका कोई युवा पागल प्रशंसक नहीं हूं, बल्कि एक 77 साल का बुजुर्ग भारतीय लेखक, कवि हूं। आशा है कि कोई भी भारतीय मेरा नाम जानता होगा। मैडम मेरी आपसे अपील है कि मेरे शब्दों को गंभीरता से लीजिए, ना सिर्फ अमेरिका बल्कि दुनिया को जरूरत है कि आप व्हाइट हाउस में आएं. आपको अपनी जिम्मेदारियों से मुंह नहीं मोड़ना चाहिए। जावेद अख्तर का यह ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि जावेद अख्तर ने इस तरह का ट्वीट मिशेल ओबामा को लेकर किया है।

अपने टूर को लेकर रोमांचित
मिशेल ओबामा ने दौरे का ऐलान सोशल मीडिया पर किया, जिसमे उन्होंने लिखा, मैं अपने द लाइट वी कैरी टूर को लेकर काफी रोमांचित हूं, जिसमे ये बेहतरीन लोग शामिल होंगे। मैंने अपनी व्यक्तिगत कहानियां, सीख को साझा करूंगी, जिसने मुझे अपने जीवन के सफर में काफी मदद की। मैं आप लोगों के साथ इन कहानियों को साझा करने का और इंतजार नहीं कर सकती हूं। मुझे उम्मीद है कि आप सभी मेरे साथ शामिल होंगे।
अलग-अलग शहरों में टूर
गौर करने वाली बात है कि मिशेल अपने दौरे में वॉशिंगटन डीसी, फिलाडेल्फिया, अटलांटा, शिकागो, लॉस एंजिल्स और सैन फ्रांसिस्को जाएंगी। मिशेल ओबामा अपने टूर पर कॉनन ओब्रायन, गेल किंग, एलेन डीजेनरेस, एलिजाबेथ एलेक्जेंडर जैसी हस्तियों के साथ मुलाकात करेंगी। बता दें कि वर्ष 2017 में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का कार्यकाल खत्म हो गया था, जिसके बाद मिशेल ओबामा ने व्हाइट हाउस छोड़ दिया था। मिशेल ओबामा पहली अश्वेत और अफ्रीकी-अमेरिका महिला हैं जो अमेरिका की प्रथम महिला बनीं।












Click it and Unblock the Notifications