कंगना रनौत पर जावेद अख्तर ने किया मानहानि का मुकदमा, जानिए क्या है पूरा मामला
मुंबई। अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अब एक नई मुश्किल में घिरती नजर आ रही हैं। इस बार जानेमाने गीतकार और शायर जावेद अख्तर ने कंगना की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जानकारी के मुताबिक जावेद अख्तर ने कंगना रनौत पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। जावेद अख्तर ने अंधेरी के मेट्रोपॉलिटियन मजिस्ट्रेट के समक्ष कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आपको बता दें कि कंगना रनौत पिछले एक साल में कई बार जावेद अख्तर पर रितिक रोशन के खिलाफ कुछ भी न बोलने का दबाव बनाने और उन्हें चुप रहने के लिए धमाके का इल्जाम लगा चुकी हैं।

स्पॉटब्वॉय की खबर के मुताबिक अख्तर का ऐसा मानना है कि सुशांत सिंह राजपूत के दुर्भाग्यपू्र्ण निधन के बाद कंगना ने बेवजह उनका नाम इस मामले में घसीटा है। जबकी उनका दूर-दूर तक इस मामले से कोई वास्ता नहीं है। अब देखने वाली बात ये होगी कि जावेद की शिकायत पर कंगना रनौत पर कब एक्शन लिया जाता है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में मुंबई पुलिस ने भी सोशल मीडिया पर भड़काऊ भाषण देने के संदर्भ में कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल को समन भेजा है। दोनों को पेशी के लिए 10 नवंबर की डेट दी गई है। वहीं कंगना रनौत की बात करें तो एक्ट्रेस अभी अपने भाई की शादी में बिजी हैं और वो मनाली में हैं।
ये है वो पूरा मामला
ऋतिक रोशन संग रिलेशनशिप पर बात करते हुए कंगना रनौत ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में से कहा था, 'जावेद अख्तर ने मुझे अपने घर बुलाया था और कहा था कि राकेश रोशन और उनका परिवार बड़े लोग हैं। अगर तुम उनसे माफी नहीं मांगती हो तो तुम कहीं नहीं जा सकोगी। वे तुम्हें जेल भिजवा देंगे और तुम्हारे पास खुद को नुकसान पहुंचाने के अलावा कोई विकल्प नहीं रहेगा। तुम सुसाइड तक का सोच सकती हो। यह सारी चीजें उन्होंने मेरे से कही। उन्होंने ऐसा क्यों सोचा कि अगर मैं ऋतिक रोशन से माफी नहीं मागती हूं तो मैं सुसाइड कर लूंगी? वह मेरे ऊपर चिल्लाए. गुस्सा भी किया। मैं उनके घर पर बैठी हुई कंपकंपा रही थी।'












Click it and Unblock the Notifications