Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Video: बिग बॉस फेम जसलीन मथारू दुल्‍हन के लाल जोड़े में निकली, तो यूजर्स बोले लंहगा तो पहन लो

मुंबई। गजल गायक अनूप जलोटा के साथ बिग बॉस में काफी लोकप्रिय हुईं टीवी एक्‍ट्रेस मॉडल और सिंगर जसलीन मथारू ने इंस्‍टा्ग्राम पर अपनी एक ऐसी फोटो पोस्‍ट की जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो गई। वैसे तो जसलीन जब भी कोई वीडियो या फोटो शेयर करती हैं तो वो वायरल हो ही जाता है लेकिन जसलीन ने अपने फैंस के साथ इस बार ऐसा वीडियो शेयर किया है कि उनके फैंस जमकर मजा ले रहे हैं।

लाल जोड़े में सज-धज कर निकलीं जसलीन मथारू

लाल जोड़े में सज-धज कर निकलीं जसलीन मथारू

दरअसल, एक्‍ट्रेस जसलीन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो दुल्‍हन के लाल जोड़े में नजर आ रही हैं। लाल जोड़े में सजी जसलीन ने दुल्‍हन के जैसे मेकअप तो किया ही है साथ भारी ज्‍वैलरी भी पहनी हुई हैं लेकिन मजे की बात ये हैं कि लाल जोड़े के साथ उन्होंने लहंगे की जगह पर नीले रंग की हाफ जींस हॉटपैंट पहने हुए हैं और कैमरे के सामने जमकर जलवे दिखाते हुए एक बड़े से गेट के अंदर इधर उधर घूमते हुए पोज दे रही हैं।

यूजर्स बोले अरे लहंगा तो पहन लो

यूजर्स बोले अरे लहंगा तो पहन लो

इस वीडियो को शेयर करते हुए जसलीन ने लिखा- मैं चली ससुराल... इस कैप्शन में उन्होंने इमोजी भी शेयर किए हैं। इस वीडियो पर जसलीन को जमकर कमेंट मिल रहे हैं, इस वीडियो पर अपने पहनावे की वजह से वो ट्रोल्स की शिकार भी हो गई हैं।लोग उन्हें लहंगा पहनना याद दिला रहे हैं। कई यूजर्स जसलीन को काफी निगेटिव रिएक्शन्स भी दे रहे हैं।

बिग बॉस में जसलीन इस वजह से बनी थी सुर्खियां

सिंगर और मॉडल जसलीन टेलीविजन के मशहूर रिएलिटी शो बिग बॉस से सुर्खियों में आईं थी। जसलीन मथारु आए दिन ृसोशल मीडिया पर अपनी हॉट और खूबसूरत तस्वीरों को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। बिग बॉस में भजन गायक अनूप जलोटा के साथ उनका अफेयर भी काफी सुर्खियों में रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+