बिजली के बिल माफ करने पर फंसी गुजरात सरकार, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस
नई दिल्ली। गुजरात सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले 6 लाख उपभोक्ताओं का 625 करोड़ रुपये का बकाया बिजली बिल माफ करने का ऐलान किया है। विजय रूपाणी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के इस ऐलान पर चुनाव आयोग ने नोटिस थमा दिया है। उप-चुनाव की घोषणा के बाद से राजकोट शहर में आदर्श आचार संहिता लागू है।

चुनाव आयोग ने रूपाणी सरकार को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है कि आचार संहिता लागू होने के दौरान बिजली का बिल माफ करने की घोषणा कैसे की गई। जसदान सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए कांग्रस नेता नवजोत सिद्धू प्रचार करने पहुंचे थे जहां उन्होंने पीएम मोदी पर हमला बोला और कहा कि वादा करने के बाद भी उन्होंने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया जबकि कांग्रेस सरकार ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में किसानों का कर्ज एक दिन के भीतर माफ कर दिया।
गुजरात की जसदान विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस, दोनों पार्टियों के नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों पार्टियों के नेता लगातार क्षेत्र में डटे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले दोनों ही पार्टियां इस उपचुनाव को जीतना चाहती हैं। मंगलवार को इस सीट पर होने वाले चुनाव के लिए प्रचार थम गया है। यहां 20 दिसंबर को वोट डाले जाने हैं।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम












Click it and Unblock the Notifications