जन सेना पार्टी और बीएसपी के बीच गठबंधन, तेलंगाना और आंध्र में साथ लड़ेंगी चुनाव

नई दिल्ली। बसपा सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को ऐलान किया है कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में उनकी और जन सेना पार्टी एक साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा है कि सीट बटवारे को लेकर भी अंतिम रूप दे दिजा गया है। बीएसपी के साथ गठबंधन के बाद जन सेना प्रमुख पवन कल्याण ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम हमारे देश के प्रधान मंत्री के रूप में, मायवती को देखना चाहेंगे, यह हमारी प्रबल इच्छा है।

Jana Sena and BSP will fight together in Andhra Pradesh and Telangana, says Mayawati

बता दें कि मायावती के इस ऐलान से पहले आंध्र प्रदेश में जन सेना पार्टी ने लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने चार लोकसभा सीटों और 32 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। आंध्र प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ होने हैं। लेकिन अब देखना है कि बीएसपी के साथ आने के बाद जन सेना की ओर से जारी की उम्मीदवारों की सूची में कोई बदलाव होता है या नहीं। क्योंकि ये सूची गठबंधन के ऐलान से पहले ही जारी कर दी गई थी।

पवन कल्याण ने ट्वीट कर जानकारी दी कि पार्टी ने 32 विधानसभा क्षेत्रों से अपने उम्मीदवार तय कर लिए हैं। जबकि लोकसभा निर्वाचन के 9 क्षेत्रों में कैंडिडेट लिस्ट फाइनल है। जिसकी घोषणा मंगलवार या बुधवार को हो सकती है। आपको बताते चलें कि लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में पवन कल्याण की जन सेना लड़ने का मूड बना चुकी है। और अब तो बीएसपी भी उनके साथ आ गई है। बीएसपी और जन सेना के बीच गठबंधन कई मायनों में काफी अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- हार्दिक की दोस्त ने रेशमा पटेल ने दिया इस्तीफा, बोलीं- BJP को हराने के लिए एक होकर लड़ना है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+