हार्दिक की दोस्त रेशमा पटेल ने दिया इस्तीफा, बोलीं- BJP को हराने के लिए एक होकर लड़ना है
Gujarat News in hindi, राजकोट। हार्दिक की दोस्त रहीं भाजपा नेत्री रेशमा पटेल ने इस्तीफा दे दिया है। राजकोट में उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, मैं मानसिक रूप से तो भाजपा से पहले ही अलग हो गई थी, आज मैं अधिकारिक तौर पर भी अपना इस्तीफा दे दी हूं। बता दें कि बीते 12 मार्च को ही हार्दिक पटेल ने कांग्रेस ज्वॉइन की थी, जिसके बाद से लोगों की नजरें रेशमा पर थीं। अब रेशमा ने कहा है कि वे भाजपा को हराने के लिए किसी को भी सपोर्ट कर सकती हैं।

भाजपा में अब और नहीं रह सकती: रेशमा पटेल
बकौल रेशमा, ''अपने इस्तीफ के लिए मैंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को पत्र भी लिखा है। अब मैं इस सत्ताधारी दल में नहीं रह सकती। अब कुछ नहीं सहूंगी। इन्हें हराने के लिए सबको साथ मिलकर लड़ना होगा।''
उन्होंने आगे कहा कि अमित शाह की तानाशाही से कार्यकर्ता थक चुके हैं। भाजपा की कार्य पद्धति मार्केटिंग कंपनी जैसी चल रही है।''

रेशमा ने हार्दिक का किया खुला समर्थन
हार्दिक पटेल का खुला समर्थन करते हुए रेशमा ने आगे कहा, ''वो जहां से भी चुनाव लड़ेंगे, वहां जाकर मैं दिल से उसके लिए प्रचार करुंगी। उन्होंने यह भी कहा कि मैं पोरबंदर से लोकसभा और माणावदर से विधानसभा लड़ने को तैयार हूं। उपचुनाव में इन सीटों पर दम दिखा दूंगी।

प्रचार में जुटीं, बताया- क्या तैयारी की हैं
रेशमा के समर्थकों ने कहा कि उपलेटा में चुनावी केन्द्र बनाकर उन्होंने प्रचार भी शुरु कर दिया है। इसके साथ ही लोकसंपर्क और सरपंच संपर्क अभियान शुरु करने की घोषणा भी उन्होंने की है। अगर कोई राजनीतिक दल टिकट नहीं देता है, या गठबंधन में मौका नहीं मिलता है, तो निर्दलीय चुनाव लड़ने की जरूरत भी उन्होंने बताई है।












Click it and Unblock the Notifications