जम्मू-कश्मीर: सांबा में भीषण हादसा, दो बसों की टक्कर में 3 की मौत, 18 घायल

जम्मू-कश्मीर: सांबा में भीषण हादसा, दो बसों की टक्कर में 3 की मौत, 18 घायल

J&K Samb Road accident: जम्मू और कश्मीर के सांबा जिले में जम्मू-पठानकोट नेशनल हाइवे पर एक भीषण हादसा हुआ। दो बसों की टक्कप में तीन लोगों की मौत हो गई है। सांबा जिला अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ भारत भूषण ने बताया कि 13 साल की बच्ची समेत कुल 18 लोग घायल हैं, जिसमें से 7 की हालत गंभीर है, इसलिए उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। सांबा पुलिस के मुताबिक जम्मू से कठुआ के लिए एक स्थानीय बस और जम्मू से हरिद्वार के लिए एक अन्य बस टकरा गई। सांबा शहर के पास जम्मू-पठानकोट नेशनल हाइवे पर चिची माता मंदिर के पास एक बस ने पीछे से दूसरी बस को टक्कर मार दी।

jammu kashmir Samb Road accident

जम्मू से हरिद्वार वाली बस में उत्तर प्रदेश का नंबर था। अधिकारियों ने बताया कि कम से कम तीन यात्रियों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए, जिनमें से सात की हालत गंभीर है।

सांबा पुलिस कंट्रोल रूम के एक पुलिसकर्मी ने कहा, '' गंभीर रूप से घायल सात लोगों को जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।'' सांबा के एसएसपी अभिषेक महाजन ने कहा, शाम लगभग 4:30 बजे नानक चक के पास दो बसों (JK02AP/5095 और UP14FT/3267) के बीच एक दुर्घटना हो गई। दोनों कठुआ की ओर जा रहे थे। अब तक तीन की मौत और 18 घायल हैं, सात को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+