जम्मू-कश्मीर: 'बेटी बचाओ बेटी पढाओ' योजना के तहत 6 गुलाबी वाहनों का शुभारंभ
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिला प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर शुक्रवार को अनोखी पहल की है। जिला प्रशासन ने परिवहन विभाग के साथ मिलकर 'बेटी बचाओ बेटी पढाओ' योजना के तहत छह गुलाबी वाहनों (पिंक) का शुभारंभ किया है। जिला विकास आयुक्त, राजोरी, मोहम्मद एजाज शेख ने बताया कि परिवहन विभाग ने एक सर्वे किया था।

सर्वे के अनुसार छात्राओं को भीड़ की वजह से सार्वजनिक वाहनों में यात्रा करने में परेशानी हो रही थी जिसको ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने पिंक वाहनों की शुरुआत की है।












Click it and Unblock the Notifications