'देशवासियों को ठेस पहुंचाने वाली गलतियां नहीं होनी चाहिए', पुंछ में 3 नागरिकों के मौत पर राजनाथ सिंह

जम्मू-कश्मीर के पुंछ-राजौरी इलाके में सेना द्वारा कथित तौर पर पूछताछ के लिए उठाए गए तीन नागरिकों की मौत पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को अपनी प्रतिक्रिया दी। राजनाथ ने कहा कि सैनिक देश को सुरक्षित रखते हैं। लेकिन, कभी-कभी ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जो नहीं होनी चाहिए।

सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए जम्मू-कश्मीर पहुंचे सिंह ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति अपना कर्तव्य निभाते हुए लोगों का दिल जीतना सैनिकों की जिम्मेदारी है। आप देश के रखवाले हैं। देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी के साथ-साथ देशवासियों का दिल जीतना भी आपके कंधों पर एक बड़ी जिम्मेदारी है।

Jammu Kashmir Poonch

'कभी-कभी गलती हो ही जाती है'

राजनाथ ने आगे कहा कि आप इस दिशा में प्रयास भी कर रहे हैं, लेकिन कभी-कभी गलती हो ही जाती है। सिंह ने राजौरी में सैनिकों से बातचीत के दौरान कहा कि ऐसी गलतियां, जो देश के किसी भी नागरिक को चोट पहुंचा सकती हैं, नहीं होनी चाहिए।

दरअसल, पुंछ में आतंकवादी हमले के बाद सिंह राजौरी और जम्मू के एक दिवसीय दौरे पर हैं। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ-राजौरी इलाके में अज्ञात आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर किया गया। हमले में सेना के चार जवानों की मौत हो गई। जिसके बाद सेना ने कथित तौर पर पूछताछ के लिए तीन नागरिकों को हिरासत में लिया। लेकिन, 22 दिसंबर को उनके शव बरामद हुए। कथित तौर पर तीन नागरिकों की हत्या के बाद लोगों के दिलों में सेना के लिए आक्रोश व्याप्त है।

नागरिकों की मौत की होगी गहन जांच
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शनिवार को मृत नागरिकों के परिवारों को मुआवजा और नौकरी देने की घोषणा की। कहा कि चिकित्सा-कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और मामले पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सेना ने नागरिकों की मौत की गहन आंतरिक जांच का आदेश दिया है। साथ ही कहा गया है कि वह जांचकर्ताओं को पूर्ण समर्थन और सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+