Jammu-Kashmir News: जम्मू पुलिस ने नाकाम की आतंकी साजिश, टिफिन बॉक्स टाइमर बेस्ड IED किया बरामद
Jammu-Kashmir News: जम्मू पुलिस ने शनिवार को एक टिफिन बॉक्स में रखा एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किया। पुलिस ने बयान के जरिए बताया कि विस्फोटक उपकरण जम्मू के सिधरा नरवाल राजमार्ग पर पाया गया।
पुलिस के मुताबिक, शाम करीब 5 बजकर 30 मिनट पर उन्हें सूचना मिली कि जम्मू के सिधरा नरवाल हाईवे पर एक पुलिस चौकी के पास एक संदिग्ध वस्तु मिली है। सूचना मिलने पर पुलिस कंपोनेंट जम्मू और डॉग स्क्वायड के साथ एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

बयान में पुलिस के हवाले से कहा गया कि इलाके की तलाशी के बाद लगभग दो किलोग्राम वजनी एक टिफिन बॉक्स-आधारित आईईडी पाया गया, जिसे अब सफल विस्फोट के बाद कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस ने आगे बताया कि मामले में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।












Click it and Unblock the Notifications