युवक को सेना की जीप से बांधने की घटना पर आर्मी यूनिट के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने बताया कि बडगाम जिले में सेना की 53 आरआर यूनिट के खिलाफ आईपीसी की धारा 342, 149, 506 और 367 के तहत केस दर्ज किया गया है।

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में एक युवक को सेना की जीप में बांधकर घुमाने का वीडियो सामने आने के मामले में पुलिस ने सेना की यूनिट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सेना ने यह कम चुनाव ड्यूटी में गए जवानों और अधिकारियों को सुरक्षित निकालने के लिए किया था जिन्हें करीब 500 पत्थरबाजों ने घेर लिया था।

युवक को सेना की जीप से बांधने की घटना पर आर्मी यूनिट के खिलाफ केस दर्ज

सेना की 53 RR यूनिट के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने बताया कि बडगाम जिले में सेना की 53 आरआर यूनिट के खिलाफ आईपीसी की धारा 342, 149, 506 और 367 के तहत केस दर्ज किया गया है। सेंट्रल कश्मीर के डीआईजी गुलाम हसन भट्ट ने कहा, 'घटना की जांच की जा रही है। जल्द इसका सच सामने आ जाएगा।'

26 साल के युवक को जीप से बांधा था
बता दें कि ये घटना तब सामने आई थी जब राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इसका वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया था। वीडियो पर बवाल मचा तो राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने तत्काल इस पर पुलिस से रिपोर्ट तलब की। जबकि सेना ने वीडियो की जांच करने की बात कही। वहीं, 26 साल के उस युवक फारूक अहमद डार ने आपबीती सुनाई जिसे जीप से बांधा गया था।

उसने कहा, 'मैं पत्थरबाज नहीं हूं। मुझे जबरन पकड़कर पीटा गया और फिर जीप से बांध दिया गया। ये लोग मुझे 9 अप्रैल को करीब 4 घंटे तक जीप से बांधकर घुमाते रहे। 25 किलोमीटर के दायरे में मुझे करीब 9 गावों में ले जाया गया और लोगों को पत्थर न फेंकवे की चेतावनी दी गई।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+