जम्मू कश्मीर: बारामूला में सीजफायर का उल्लंघन, 1 व्यक्ति की मौत
भारतीय सैन्यकर्मियों ने संघर्ष विराम उल्लंघन का करारा जवाब दिया। पाकिस्तानी गोलीबारी में एक लड़की के घायल होने की भी खबर है।
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के कमालकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी की है जिसमें सेना के लिए ढुलाई का काम करने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई। सेना के एक अधिकारी के मुताबिक कमालकोट इलाके में एलओसी के पास पाकिस्तानी सेना द्वारा बिना किसी उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया। अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान सेना की अंधाधुंध गोलीबारी में सेना के लिए ढुलाई का काम करने वाला एक असैन्य व्यक्ति मारा गया।

भारतीय सैन्यकर्मियों ने संघर्ष विराम उल्लंघन का करारा जवाब दिया। पाकिस्तानी गोलीबारी में एक लड़की के घायल होने की भी खबर है। जिसका इलाज उरी के एक अस्पताल में चल रहा है।
पाकिस्तान की ओर से इस साल संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाओं में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले, 12 अक्टूबर को पाकिस्तानी सेना के संघर्ष विराम उल्लंघन की घटना और पुंछ जिले में एलओसी के पास अग्रिम इलाके में गोलाबारी में सेना का एक जवान और ढुलाई का काम करने वाला एक व्यक्ति मारा गया और छह अन्य घायल हो गए थे।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications