जम्मू में सीमा पार से PAK की फायरिंग, BSF के 2 जवान शहीद, 7 नागरिक जख्मी

कश्मीरः पाकिस्तान की सेना शनिवार रात से जम्मू के अखनूर में फायरिंग कर रही है। भारततीय सेना द्वारा फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। इस फायरिंग में सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं, वहीं सात लोकल नागरिकों के घायल होने की खबर है। पाकिस्तान की ओर की जा रही फायरिंग के कारण लोकल नागरिकों में डर का माहौल बना हुआ है। एक नागरिक ने कहा कि रात से ही पाकिस्तान द्वारा फायरिंग की जा रही है।

पाकिस्तान द्वारा सुबह 2.30 बजे से फायरिंग की जा रही है

पाकिस्तान द्वारा सुबह 2.30 बजे से फायरिंग की जा रही है

जम्मू के अखनूर में एक लोकल ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि, 'पाकिस्तान द्वारा सुबह 2.30 बजे से फायरिंग की जा रही है। हम सो भी नहीं सके हैं। हम सब डरे हुए हैं।' बता दें, इससे पहले कश्मीर में आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया था।

सीआरपीएफ के पूर्व डीजी दिलीप त्रिवेदी ने कही ये बात

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों के लिए हालात काफी चुनौतीपूर्व हैं। एक ओर पाकिस्तान लगातार फायरिंग कर रहा है तो वहीं सेना पर पत्थर भी फेंके जाते हैं। हाल ही में पत्थर फेंकने के बचाव में कार्रवाई करने पर एक सीआरपीएफ जवान पर एफआईआर दर्ज की गई। इस पर पूर्व डीजी दिलीप त्रिवेदी ने कहा है कि यह बहुत दुर्भाग्य-पूर्ण है, कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पत्थर मारने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने वाले पर केस दर्ज किया जाता है। इससे पत्थर मारने वालों का हौसला और भी बढ़ेगा।

सेना पर आतंकियों ने किया हमला

सेना पर आतंकियों ने किया हमला

घाटी में आतकंवादी लगातार ग्रेनेड से अटैक कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर में शुक्रवार (1 जून) से लेकर अब तक 7 अलग-अलग जगहों पर ग्रेनेड अटैक कर सीआरपीएफ के जवानों को निशाना बनाया जा चुका है। इसके अलावा शुक्रवार को भी जम्मू कश्मीर के जामिया मस्जिद में प्रदर्शन कर रहे युवाओं की भीड़ में सीआरपीएफ की एक गाड़ी फंस गई थी, जहां तीन लोग घायल हो गए थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+