आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा जवान, लोगों ने समझा चोटी काटने वाला, घेरकर पीटा
श्रीनगर। रात को गुपचुप प्रेमिका से मिलने जाना सेना के जवान को भारी पड़ गया। रात में घर में जाने की कोशिश कर रहे जवान को पड़ोस के लोगों ने चोटी काटने वाला कहकर शोर मचा दिया, जिसके बाद भीड़ ने जमकर उसकी पिटाई कर दी। मामला जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले का है। एलओसी पर तैनात सेना का जवान मुस्तफा अपने एक दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर 25 किलोमीटर दूर गर्लफ्रेंड के गांव पहुंचा था, रात को जब उसने दीवार कूदकर प्रेमिका के घर में जाने की कोशिश की तो पड़ोस के लोगों ने देख लिया। इसके बाद उन दोनों को घेर लिया गया और जवान की पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया।

जनसत्ता की खबर के मुताबिक, पुलिस ने बताया है कि 21 साल का मुस्तफा अली एलओसी पर तैनात है। इन दिनों वह छुट्टी पर मेंढर के डार्गलून में अपने घर आया हुआ है। बुधवार की रात वह अपने दोस्त इकबाल के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गर्लफ्रेंड से मिलने गुरसाई गांव गया, जो कि उसके गांव से करीब 25 किमी दूर है। रात होने के चलते वो प्रेमिका घर तलाश नहीं पाया और अलग-अलग घरों में झांकने लगे। प्रेमिका का घर ढूंढ़ने के लिए वो गांव के करीब एक दर्जन घरों में घुसे, इससे गांव के लोग जाग गए।
गावंवालों ने इन दोनों को चोटी काटने वाला समझ लिया और इन्हें घेर लिया। गांववालों के पीछा करने पर जवान का दोस्त तो वहां से भागने में कामयाब रहा लेकिन जवान को गांववालों ने पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications