जम्मू कश्मीर: डोडा जिले में सेना ने हिजबुल के टॉप आतंकी को किया ढेर
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के डोडा में बुधवार को सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के टॉप आतंकी हारून हफाज को एक एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। सेना की तरफ से बात की आधिकारिक पुष्टि की गई है। डोडा जिला जम्मू के किश्तवाड़ से कुछ ही दूरी पर है। जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद डोडा को एक जिला बना दिया गया है।

टॉप आतंकी का था साथी हफाज
सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद की तरफ से बताया गया है कि डोडा जिले के गोंडाना बेल्ट में कुछ आतंकियों के होने की इंटेलीजेंस मिली थी। इसके बाद सेना की तरफ से यहां पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। यह सर्च ऑपरेशन एनकाउंटर में तब्दील हो गया। सेना प्रवक्ता ने बताया कि मारे गए आतंकी की पहचान हारून हफाज के तौर पर हुई है। आतंकी हारून, किश्तवाड़ में कई आतंकी वारदातों में वॉन्टेड था। वह हिजबुल के ही एक और आतंकी ओसामा जावेद का साथी था जो किश्तवाड़ का रहने वाला था। उसे रामबन में पुलिस और सुरक्षाबलों ने एक एनकाउंटर में ढेर कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications