जम्मू कश्मीर गवर्नर सत्यपाल मलिक का केंद्र पर एक और वार, बोले- पता नहीं कब मेरा ट्रांसफर कर दें

जम्मू कश्मीर गवर्नर का केंद्र सरकार पर एक और वार, बोले- पता नहीं कब तबादला कर दें

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के गवर्नर सत्यपाल मलिक ने अपने कहा है कि उन्हें नहीं पता कब उनका तबादला कहीं ओर कर दिया जाएगा। जम्मू कश्मीर में केंद्र की ओर से सज्जाद लोन को मुख्यमंत्री बनाए जाने का दबाव डाले जाने की बात कहने के एक दिन बाद मलिक का ये बयान आया है। इससे पहले विधानसभा भंग करने पर सफाई देते हुए मंगलवार को मलिक ने कहा था कि वो दिल्ली की ओर देखते तो सज्जाद लोन की सरकार बनानी पड़ती, जो कि बेईमानी होती।

मेरा तबादला हो सकता है: मलिक

मेरा तबादला हो सकता है: मलिक

कांग्रेस नेता गिरधारी लाल डोगरा की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सत्यपाल मलिक ने कहा, मुझे नहीं पता यहां से कब मेरा तबादला कर दिया जाएगा। मैं जब तक यहां हूं, तभी तक हूं। ये मेरे हाथ में नहीं है लेकिन जब तक मैं यहां हूं, मैं सबको भरोसा दिलाता हूं कि जब भी आप मुझे बुलाएंगे, मैं आ जाऊंगा।

लोन को सीएम बनाना चाहता था केंद्र

लोन को सीएम बनाना चाहता था केंद्र

मलिक ने 21 नवंबर को रात नौ बजे जम्मू-कश्मीर विधानसभा भंग कर दी थी। मंगलवार को सत्यपाल मलिक ने इस पर कहा था कि पिछले हफ्ते विधानसभा भंग करने से ठीक पहले मोदी सरकार सज्जाद लोन को मुख्यमंत्री बनाना चाहती थी। अगर सज्जाद लोन की सरकार बनती तो यह सूबे के लोगों के साथ बेईमानी होती और वह ईमानदार नहीं रह पाते। ऐसा कर वो इतिहास में खुद को बेईमान नहीं कहलाना चाहते थे।

लोन और महबूबा ने किया था सरकार बनाने का दावा

लोन और महबूबा ने किया था सरकार बनाने का दावा

जम्मू-कश्मीर में 21 नवंबर को सियासी सरगर्मियां देखने को मिली थी। पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के लीडर सज्जाद लोन सज्जाद लोन ने भाजपा के सहयोग से तो पीडीपी की नेता महबूबा मुफ्ती ने कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस की मदद से सरकार बनाने का दावा किया था। बाद में राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने विधानसभा भंग कर दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+