जम्मू कश्मीर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान, पीएम मोदी, अमित शाह ने की खास अपील

जम्मू कश्मीर में आज दूसरे चरण का मतदान है, ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से अपील की है कि वह बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लें। बता दें कि आज दूसरे चरण का मतदान है, जोकि छह जिलों में होगा। जिसमे गंदेरबाल, बडगाम, रियासी, राजौरी, पुंछ, श्रीनगर जिले शामिल हैं। यहां कुल 93 उम्मीदवार मैदान में हैं।

आज हो रहे मतदान के बीच पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा, जम्मू-कश्मीर में आज विधानसभा चुनाव के दूसरे दौर की वोटिंग है। सभी वोटर्स से मेरी अपील है कि वे अपना वोट जरूर दें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं। इस अवसर पर पहली बार वोट डालने जा रहे सभी युवा साथियों को मेरा अभिनंदन!

modi-shah

गृहमंत्री अमित शाह ने भी लोगों से बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लेने की अपील की है। अमित शाह ने कहा, जम्मू-कश्मीर के दूसरे चरण में मतदान के लिए जा रहे सभी मतदाताओं से आतंकवाद मुक्त व विकसित जम्मू-कश्मीर के निर्माण हेतु अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील करता हूँ।

एक ऐसी सरकार के लिए रिकॉर्ड मतदान करें, जो जम्मू-कश्मीर के युवाओं के स्वर्णिम भविष्य, वंचितों व महिलाओं के अधिकार व यहाँ के विकास के लिए कटिबद्ध होकर कार्य करे। आज लोकतंत्र को मजबूत करने और जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद, परिवारवाद व भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने के लिए वोट करें।

बता दें कि आज घाटी में दूसरे चरण में कुल 93 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिसमे 46 उम्मीदवार बडगाम, 34 राजौरी, 25 पुंछ, 21 गांदेरबाल,, 20 रियासी में मैदान में हैं।

दूसरे चरण में श्रीनगर, हजरतबल, खानयार, हब्बकदाल, जादीबल, लाल चौक, सेंट्र शाल्टेंग, ईदगाह की सीटें आती हैं। वहीं बडगाम में बीरवाह, खान साहिब, चरार ए शरीफ, चडूरा, सीटें आती हैं। जबकि गांदेरबाल में कंगन और गांदेरबाल हैं। इन तमाम सीटों पर आज हो रहे मतदान पर हर किसी की नजर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+