जम्मू कश्मीर: पुलवामा मुठभेड़ में डीआईजी अमित कुमार घायल

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में चली मुठभेड़ मे डीआईजी के घायल होने की खबर सामने आ रही है। साउथ कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच आज सुबह मुठभेड़ में डीआईजी घायल हुए हैं, उनका नाम अमित कुमार बताया जा रहा है। पुलवामा हमले के बाद रविवार शाम को सुरक्षा बलों ने आतंकियों के खिलाफ दो अलग-अलग जगहों पर मुठभेड़ शुरू की थी। पुलवामा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया था।

जम्मू कश्मीर: पुलवामा मुठभेड़ में डीआईजी अमित कुमार घायल

पुलवामा हमले के बाद रविवार शाम को पिंग्लेना में मुठभेड़ शुरू हुई, जिसमें डीआईजी अमित कुमार घायल हो गए। न्यूज एजेंसी ने एएनआई के मुताबिक, डीआईजी अमित कुमार को हॉस्पिटल भर्ती करवाया गया है। हालांकि, डीआईजी कुमार की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलवामा हमले में सोमवार को चार जवान भी शहीद हुए हैं। पुलवामा में जो सैनिक शहीद हुए हैं उनके नाम हैं मेजर वीएस ढौंढियाल, हवलदार शेओ राम, सिपाही अजय कुमार और सिपाही हरि सिंह। सेना को पुलवामा के पिंगलान इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+