पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, फायरिंग में 2 भारतीय नागरिकों की मौत

शुक्रवार सुबह पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर संघर्ष-विराम तोड़ते हुए् जम्मू कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में फायरिंग की। पाकिस्तानी फायरिंग में भारत के दो नागरिकों की मौत हो गई।

श्रीनगर। भारतीय सेना से बार-बार मुंह की खाने के बावजूद पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सीमा पर पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन लगातार जारी है। शुक्रवार सुबह पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर संघर्ष-विराम तोड़ते हुए् जम्मू कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में फायरिंग की। पाकिस्तानी फायरिंग में भारत के दो नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 4 घायल हो गए। इसके अलावा रामगढ़ सेक्टर में भी पाकिस्तानी फायरिंग में दो लोग घायर हुए हैं। बीएसएफ भी पाकिस्तानी सेना की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। एहतियात के तौर पर आरएस पुरा में सीमा से सटे गांवों को खाली कराया गया है।

pakistani firing

आपको बता दें कि गुरुवार को भी पाकिस्तान ने आरएसपुरा सेक्टर में ही फायरिंग की थी। पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में बीएसएफ का एक जवान हेड कॉन्स्टेबल ए सुरेश शहीद हो गया था। पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन के जवाब में भारतीय जवानों ने भी पलटवार किया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के डीजी केके शर्मा ने बताया कि पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन का हमने भी करारा जवाब दिया। भारतीय जवानों की जवाबी फायरिंग में पाकिस्तान को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।

'पाक को चुकानी पड़ेगी कीमत'

केके शर्मा ने आगे बताया कि हेड कॉन्स्टेबल ए सुरेश की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। बीएसएफ कभी भी शुरूआत नहीं करती है लेकिन अगर विरोधी खेमा ऐसी नापाक करतूत को अंजाम देता है तो हम जरूर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की गई और आगे भी उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से बुधवार रात में सीमापार से फायरिंग शुरू हुई थी, जिसका भारतीय जवानों ने करारा जवाब दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+